रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिदरजीत सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को विदाई के लिए पुलिस कार्यलय में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पांच पुलिस कर्मियों को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिदरजीत सिंह ने सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक नित्यानंद पंत,उम्मेद सिंह दानू,उप निरीक्षक हरिनंदन जोशी,लाल सिंह दानू, और ओपी गोविंद राम को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह सहित प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिदरजीत सिंह ने सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर ममता वोहरा,एस पी अपराध हिमांशु वर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Skip to content











