समस्याओं का निस्तारण करने का संकल्प लेकर चुनाव मैदान में उतरे-नरेन्द्र चन्द सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 

काशीपुर-(सुनील शर्मा) कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह ने कहा कि काशीपुर की जनता इस बार कांग्रेस का विधायक चुने तो उसके वह सारे सपने पूरे हो जाएंगे जो वह लगातार बीस वर्षों से देखती आ रही है। वहीं, प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह ने कहा कि काशीपुर वासियों की सभी समस्याओं का निस्तारण करने का संकल्प लेकर वह चुनाव मैदान में उतरे हैं।

 

उनका मकसद सिर्फ चुनाव जीतना नहीं बल्कि काशीपुर का चहुमुंखी विकास करना है। स्थानीय भाजपा विधायक की कार्यशैली पर तीखा प्रहार करते हुए प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह ने कहा कि बीस वर्षों में भाजपा विधायक ने जनता को गुमराह करने के अलावा कुछ भी नहीं किया। यही वजह है कि काशीपुर वासी तमाम समस्याओं से जूझते आ रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि जिस तरह वह जनसमस्याओं के निस्तारण का संकल्प लेकर आपके बीच आए हैं, वैसे ही आपको भी भाजपा को उखाड़़ फेंकने का संकल्प लेते हुए आने वाली 14 फरवरी को कांग्रेस को वोट देकर अपनी ताकत का अहसास कराना है। विधान सभा चुनाव 2022 में किसी भी पार्टी के लिए चुनावी राह नहीं होगी आसान ।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!