रुद्रपुर से संजय साहनी, जसपुर से मौहम्मद इब्राहिम और गदरपुर से आप के डमी प्रत्याशी रवि का नामांकन खारिज
रुद्रपुर-(एम सलीम खान) जिले के तीन प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खामियों के चलते खारिज कर दिए गए हैं। रुद्रपुर में प्रस्तावक पूरे नहीं होने पर रिटर्निंग अधिकारी प्रत्यूष सिंह ने रुद्रपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी संजय साहनी का नामांकन खारिज कर दिया। अन्य 11 प्रत्याशियों के नामांकन विधि मान्य पाएं गये। विधानसभा चुनाव के लिए 21 जनवरी से 28 जनवरी तक नामांकन का समय दिया गया था।


तीन अवकाश के अलावा पांच दिन चले नामांकन प्रक्रिया में 12 लोगों ने उम्मीदवारी के लिए नामांकन दाखिल कराया। इसमें कांग्रेस की प्रत्याशी मीना शर्मा, भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा,आप के प्रत्याशी नंदलाल प्रसाद, निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल, उनके भाई संजय ठुकराल, बसपा प्रत्याशी चंद्रेश्वर राव, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एस पी ठुकराल, न्याय धर्म सभा से सोनी श्रीवास्तव, निर्दलीय अमलेश कोली,गगा सागर, संजय साहनी, सुरेंद्र रावत ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
शनिवार को हुई समीक्षा में 11 विधि मान्य पाएं गये। एक निर्दलीय प्रत्याशी संजय साहनी के प्रस्तावकों की 10 संख्या के जगह पर नौ होने के कारण उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। कल दोपहर तक होंगे नाम वापसी की प्रक्रिया सोमवार को नाम वापसी का दिन रहेगा। रिटर्निंग अधिकारी प्रत्यूष सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक ही नामांकन वापसी का समय रहेगा। उसके बाद यदि कोई आवेदन करता है तो वह मान्य नहीं किया जाएगा। वही रिटर्निंग अधिकारी प्रत्यूष सिंह ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी के लिए दस प्रस्तावक अनिवार्य होते हैं। संजय साहनी के साथ प्रस्तावक नौ ही थे। इसलिए उनके नामांकन विधि मान्य नहीं पाया गया, जिसकी वजह से उसे खारिज कर दिया गया।

Skip to content











