Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 6 लाख  50 हज़ार रुपये की नकदी पकड़ी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-( सुनील शर्मा) काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के चलते पुलिस ने उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे सूर्या पुलिस चौकी बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान छ लाख पचास हज़ार रुपये की नकदी बरामद की।

आपको बताते चलें कि  वर्तमान में चल रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते काशीपुर पुलिस प्रशासन द्वाराआज  चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने सूर्या बॉर्डर पर छ लाख पचास हजार  रुपये के साथ चार युवकों  को पकड़ा लिया।  चुनाव प्रचार के दौरान युवक से पैसा इधर से उधर करने की आशांका जताई है। पुलिस ने युवक से पैसे के बारे में पूछा तो उसके पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था।

पुलिस द्वारा बताया गया नरेंद्र कुमार पुत्र सोमपाल निवासी इस्लाम नगर थाना नूरपुर जनपद बिजनौर- सनी कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी कुचावली थाना छजलेट मुरादाबाद-तीसरा सोमपाल सिंह पुत्र बुद्धि प्रकाश निवासी इस्लामनगर-मदन पाल पुत्र कर्ण सिंह थाना नूरपुर जनपद बिजनौर आदि लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पकड़े गए चार

युवकों ने पुलिस को बताया कि वह पैसा जमीन कि रजिस्ट्री के लिए लेकर जा रहे थे । लेकिन बैंक के नियमों के मुताबिक इतनी रकम एक बार में नहीं निकाली जा सकती हैं।लिहाजा एफएसटी टीम को मौके पर बुलाकर उक्त रकम को सीज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए डीएम ऑफिस भिजवा दिया गया है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि उक्त रकम कहां ले जाई जा रही थी और किस लिए ले जाई जा रही थी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!