Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

बसपा प्रत्याशी गगन कम्बोज ने भाजपा- कांग्रेस पर झूठ के सहारे सत्ता पर काबिज होने का आरोप लगाया है।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर। (सुनील शर्मा) यहाँ आयोजित एक पत्रकार वार्ता में गगन कम्बोज ने कहा कि काशीपुर को बदहाली के कगार पर पहुंचाने के लिए दोनों ही राष्ट्रीय दल जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पिछले बीस सालों में काशीपुर को नेताओं ने बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कोविड काल में भाजपा द्वारा स्वास्थ्य सेवा के अलावा सड़क बिजली पानी से यहाँ की जनता को महरूम रखा। उन्होंने मतदाताओं का आह्वान किया कि अगर जनता इस बार उन्हें मौका देती है तो वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का विश्वास दिलाते हैं।

उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क के दौरान उन्हें हर समाज का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कहा कि उन्हें मिल रहे जन समर्थन व आशीर्वाद से उन्हें पूरा भरोसा है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में वह विधायक पर पद भारी वोटों से जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस व भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सभी पार्टियां सिर्फ झूठ बालेकर सत्ता हथियाती आई हैं। इनका जनता की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है, इन्हें बस अपनी सत्ता से प्यार है।

उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद यदि वह जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाये तो वह कभी भी जनता को अपना चेहरा तक नहीं दिखायेंगे। कहा कि छात्र शक्ति उनके साथ है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में छात्र शक्ति उनके लिये वरादान साबित होगी। वर्तमान विधायक हरभजन सिंह के पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा को भाजपा से टिकट मिलने पर उन्होने कहा कि पहले हरभजन सिंह चीमा ने 20 साल काशीपुर के क्षेत्र का हाल बदहाल किया है।

अब उनके पुत्र को टिकट दिया है अब वह काशीपुर का बेड़ागर्क करेंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं का काशीपुर में दौरा भी होगा। प्रेसवार्ता में गगन काम्बोज के साथ लोक सभा प्रभारी सतपाल सिंह बल एडवोकेट व महानगर अध्यक्ष डा. एमए राहुल भी मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!