Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

पुलिस ने की 07 लाख की नगदी बरामद, आदर्श आचार संहिता के तहत कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) किच्छा के युवक से पुलिस ने 07 लाख की नगदी बरामद की है जिसके विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के तहत कार्यवाही की गई है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इस बीच पुलिस ने कार में यूपी से लाए जा रहे सात लाख 30 हजार रुपये पकड़े हैं। करेंसी जब्त कर रिटर्निंग अफसर एसडीएम को रिपोर्ट भेज दी है। सीओ ने कहा कि यूपी से लगी सभी सीमाओं को पूरी तरह सील किया है।

 

सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि डीआईजी नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी बरिंदरजीत सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का प्रभावी रूप से पालन कराने के लिए अवैध शराब, मादक पदार्थ और अवैध धन की रोकथाम के लिए अभियान चलाया है। सितारगंज क्षेत्र से जुड़ी यूपी सीमा सरकड़ा चौकी के बैरियर पर चेकिंग की गई। इस दौरान पीलीभीत (यूपी) से आ रही कार को रोककर तलाशी ली। कार से सात लाख 30 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है।

 

कार सवार राकेश चौबे निवासी 31-बसंत गार्डन किच्छा से पूछताछ की गई। वह बरामद करेंसी के कागज नहीं दिखा सका। इस पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में करेंसी जब्त कर ली गई। बताया कि बरामद करेंसी को उपकोषागार में दाखिल कराया जाएगा और कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम तुषार सैनी को भेजी है। उन्होंने दावा किया कि आचार संहिता लगने के बाद प्रदेश में यह पहला मामला सामने आया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!