Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी में बने माइक्रो कंटेन्मेंट ज़ोन.. पढ़े किस क्षेत्र पर हैं पाबंदियां जारी..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी –  उत्तराखंड राज्य में कोरोना संक्रमण का तेजी से ग्राफ बढ़ रहा है इससे जनपद भी अछूता नहीं है , ताजा आंकड़ों के मुताबिक जनपद नैनीताल में भी संक्रमण लगातार बढ़ रहा है हल्द्वानी शहर में कोरोना की रोकथाम के लिए इंसीडेंट रिस्पांस टीम की संस्तुति पर पांच नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए , इन इलाकों में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है साथ ही कोविड-19 की गाइड लाइन का सख़्ती से पालन करने की भी हिदायत दी गयी है।

 

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया शहर में कोरोना के प्रसार को कम करने के लिए सैंपलिंग कराई जा रही है। शुक्रवार को सैंपलिंग के दौरान लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर शहर के पांच क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिसमें नवभारत टैंट हाउस के पास राजपुरा, पंचशील कालोनी फेज-2 पीलीकोठी हल्द्वानी, गंगा इंक्लेव निकट महिला डिग्री कालेज, एकता विहार आरके टैंट हाउस रोड कुसुमखेड़ा व कपिल विहार निकट पनचक्की चौराहा दमुवाढूंगा शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सैंपलिंग शुरू कर दी गई है।

 

अगले आदेशों तक क्षेत्र में लोगों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। क्षेत्र में सेनेटाइजेशन भी किया जा रहा है। शहर में अब तक 15 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिसमें से दो कंटेनमेंट क्षेत्रों को कोविड की पाबंदियों से मुक्त कर दिया गया है। वर्तमान में शहरी क्षेत्र में 13 कंटेमेंट क्षेत्र अस्तित्व में हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!