Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

डरे नहीं सावधान रहें- कोरोना तेजी से बढ़ रहा है……देखें आज प्रदेश के हाल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड- प्रदेश में 7 महीनों के बाद अब कोविड संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आज सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रदेश में कोविड के 3005 नए मामले सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश भर में 3005 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है, जो की बीते दिनो से काफी अधिक है।

 

 

इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 977 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। तो वही, दो संक्रमित मरीजो की मौत हुई है।हालांकि, अब तक उत्तराखंड में 7435 लोगों की मौत हो चुकी है।स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 9936 एक्टिव केस हैं।

 

 

वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 1224 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही नैनीताल जिले में 431, बागेश्वर जिले में 59, चंपावत जिले में 35, उत्तरकाशी जिले में 40, हरिद्वार जिले में 426, अल्मोड़ा जिले में 103, रुद्रप्रयाग जिले में 20, पिथौरागढ़ जिले में 44, टिहरी जिले में 47, चमोली जिले में 71, पौड़ी जिले में 106 और उधमसिंह नगर जिले में 399 केस आये है। तो वही, बीते दिन यानी बुधवार को प्रदेश भर में 2915 नए मामले सामने आए थे। हालांकि, प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा लगातार व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने में जुटा हुआ है। तो वही, उत्तराखंड शासन सख्त से सख्त कदम उठाए जाने की बात कह रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!