Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

गुलदार ने महिला और पुरुष पर हमला कर किया घायल,, किसी तरह दोनों घायलों ने भाग कर बचाई अपनी जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी-(जुबैर आलम) गुलदार ने महिला और पुरुष पर हमला कर किया घायल किसी तरह दोनों घायलों ने भाग कर अपनी जान बचाई। घायलों को परिजनों ने अस्पताल पहुचाया। जानकारी के अनुसार कालाढूंगी ग्राम गुलजरपुर  निरपानी की महिला मीना देवी पत्नी बसन्त लाल 40 वर्ष ग्राम से सटे कालाढूंगी वन विभाग के जंगल मे अपनी बकरी चराने गई थी तभी उस पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया,हमले में महिला का पूरा चेहरा बुरी तरह लहूलुहान हो गया

 

महिला के चेहरे में गम्भीर चोट आई है। जिसे उसके देवर अजय व अन्य परिजनों ने कालाढूंगी अस्पताल पहुँचाया, वही दूसरी घटना में सुभाष चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी गुलजरपुर जंगल से लगे ट्यूबेल पर पानी खोलने गए थे तभी गुलदार ने उनपर हमला बोल दिया गुलदार ने चेहरे व गर्दन पर वार किया।

 

उन्होंने भी किसी तरह गुलदार से जान बचाई वही इस दौरान वन विभाग के रेंज अधिकारी अमित गुवास्कोटि,ने अस्पताल पहुचकर घायलों का हाल जाना व वन विभाग द्वारा गस्त बढ़ाए जाने की बात कही वही उन्होंने कहा घायलों को विभाग की ओर से उचित मुवाबजा दिए जाने की भी बात कही। अस्पताल पहुचकर थाना अध्य्क्ष राजवीर सिंह नेगी ने भी घायलों का हाल जाने व घटना की जानकारी ली।दोनों घायलों का डॉक्टर अमित मर्तोलिया द्वारा प्राथिमिक उपचार कर हालत गम्भीर देख हायर सेंटर हल्द्वानी भेज दिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!