Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

रुद्रपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश गो हत्या पर भड़के हिंदू वादी संगठन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) शहर का शांत माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ हिन्दू वादी संगठनों का गुस्सा उस समय सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब श्याम टाकीज़ रोड स्थित गगन ज्योति बारात घर के पास खाली पड़ी जमीन पर गौ माता (गाय) का ख़ून से लथपथ शव मिला। यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते वहां हिन्दू वादी संगठनों सहित आम लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

 

पुलिस ने गौ माता का शव उठाने का प्रयास किया तो वहां मौजूद हिन्दू वादी संगठनों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसी दौरान मौके पर ज़िले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर भी वहां पहुंच गए। उन्होंने तत्काल प्रभाव से आवास विकास चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी वहां पहुंच कर लोगों से जानकारी जुटाई। लोगों का कहना था कि पहले मामले के आरोपित लोगों की गिरफ्तारी की जाएं, उसके बाद गौ माता का शव उठाने दिया जाएगा।

 

एस एस पी ने अपनी अहम भूमिका निभाते हुए आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों के सूझ बूझ से माहौल को शांत कराया गया। वही एस एस पी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!