Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

एस टी एफ ने उत्तर प्रदेश के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस को सौपा ईनामी बदमाश

सितारगंज में रह रहा था 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश

यूपी पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उत्तराखंड पुलिस से माँगा था सहयोग

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) कुमाऊं एस टी एफ ने उत्तर प्रदेश के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। एस टी एफ और यूपी पुलिस ने मिलकर इस इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। 25 हजार के इनामी बदमाश को सितारगंज से गिरफ्तार किया गया है। वही यूपी पुलिस गिरफ्तार बदमाश को अपने साथ ले गयी। पिछले दिनों से उसकी तलाश जारी थी।

 

आरोपी यूपी में डकैती जैसे मामलों में वांछित भी बताया गया है।एस टी एफ एस एस पी अंजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी एस टी एफ ने हैदरगढ़ बाराबंकी में डकैती में फरार चल रहे फरमान उर्फ आरिफ़ पुत्र राहत हुसैन की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड एस टी एफ से सहयोग मांगा था। सितारगंज का रहने वाला यह आरोपी 25 हजार का इनामी भी है। लोकल एस टी एफ ने भी आरोपी के संबंध में जानकारी हासिल की थी।

 

शनिवार की देर रात सूचना मिली कि फरार फरमान सितारगंज में है।एस टी एफ ने सितारगंज पहुंचकर फरमान को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उसे यूपी एस टी एफ के हवाले कर दिया गया।इस दौरान टीम में प्रभारी निरीक्षक एम पी सिंह,एस आई बृजभूषण गुरुरानी, सिपाही महेंद्र गिरी, गोविंद सिंह बिष्ट, चन्द्रशेखर मल्होत्रा, राजेंद्र सिंह मेहरा, किशोर कुमार शामिल हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!