समाजवादी पार्टी ने सत्ता परिवर्तन साइकिल यात्रा निकाल कर कराया ताकत का एहसास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) समाजवादी पार्टी ने सत्ता परिवर्तन साइकिल यात्रा निकालकर कराया ताकत का एहसास उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रतिबिंब में लड़ेगा हर योग्य उम्मीदवार विधानसभा चुनाव सिद्धार्थ सिंह काशीपुर में समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने काशीपुर ढेला पुल से लेकर प्रिया मॉल स्थित सपा कार्यालय तक सैकड़ों की संख्या में साइकिल पर सवार होकर कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकालकर सत्ता परिवर्तन की हुंकार भरी, साइकिल रैली का जहां मुख्य बाजार में जगह जगह पर व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया वही प्रिय मॉल स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर साइकिल यात्रा का समापन किया गया समापन के दौरान सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सिद्धार्थ सिंह ने कहा उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर पूर्ण मजबूती के साथ चुनाव मैदान में अपने योग्य उम्मीदवारों को उतारने जा रही है और प्रत्येक योग्य उम्मीदवार माननीय अखिलेश यादव जी के प्रतिबिंब के रूप में 2022 में उत्तराखंड की प्रत्येक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगा वहीं उन्होंने कहा उत्तराखंड को भाजपा व कांग्रेस ने बारी बारी से चला है लगातार उत्तराखंड के पहाड़ी राज्यों से पलायन की पूर्ण रूप से भाजपा के कांग्रेस जिम्मेदार हैं ठाकुर सेदार सिंह ने कहा उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में अपनी भूमिका 2022 के विधानसभा चुनाव में दर्ज कराएगी वहीं उन्होंने काशीपुर में विशाल साइकिल रैली में उमड़ा जनसैलाब को लेकर काशीपुर से संभावित प्रत्याशी सरदार बलजिंदर सिंह की सराहना की साइकिल यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवि छाबड़ा काशीपुर से संभावित प्रत्याशी सरदार बलजिंदर सिंह जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी मोहम्मद नईम चौधरी आकाश यादव मोहम्मद नाजिम सैफी सतीश यादव विजय कुमार मोहम्मद आरिफ यामीन मंसूरी सरदार बलकार सिंह राणा गुरकीरत सिंह सरदार लखविंदर सिंह सरदार यशपाल सिंह मोहम्मद हसन हाजी बाबू अली कामिल मंसूरी व अन्य सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!