हल्द्वानी के बनभूलपुरा पुलिस ने दो ऐसे आरोपियों को पकड़ा है जो लोगों से धोखा धड़ी कर लूट पाट किया करते थे । यह दोनो पति – पत्नी गुजरात से लूट कर हलद्वानी में छुपे हुए थे ।
बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ से गुजरात पुलिस ने संपर्क किया और बताया कि हल्द्वानी में बनभूलपुरा क्षेत्र में गुजरात के अंदर जहर खुरानी के मामले में वांछित पति – पत्नी क्षेत्र में छुपे हैं।वही बनभूलपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की छानबीन की और लगातार गुजरात पुलिस से संपर्क बनाते हुए मुखबिर की मदद लेते हुए गफूर बस्ती से पति – पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है । जो पिछले 5 वर्षों से हल्द्वानी में आकर छुप गए थे । पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गुजरात पुलिस के हवाले कर दिया। तो वहीं गुजरात पुलिस दोनों आरोपियों अपने साथ ले गई।



Skip to content











