डीएम पंत ने किया सितारगंज चीनी मिल का निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्र्पुर – (एम् सलीम खान) जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने सितारगंज चीनी मिल का स्थलीय निरीक्षण किया और मिल संचालन में आ रही दिक्कतों को जानने के बाद मिल के जरनल मैनेजर को निदान कर सुचारू रूप मिल के संचालन के निर्देश दिए। सोमवार को देर शाम डीएम पंत सितारगंज चीनी मिल पहुंचे। जहां उन्होंने मिलके वायरल ड्रायर हाउस मिलहाउस टरबाइन पराई चैन आदि का निरीक्षण किया ‌। डीएम ने कहा कि मिल संचालन में होने वाली खामियों को तत्काल प्रभाव से दूर कर पेराई सुचारू रूप से चलाएं ‌। डीएम ने कहां की मिल गेट वह सेंटरो पर गन्ना लेकर आने वाले किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जीएम आर के सेट से मिल में अब तक की गन्ना पेराई के बारे में जानकारी भी ली।

और पढ़ें

error: Content is protected !!