रुद्रपुर- (एम सलीम खान) जनपद ऊधम सिंह नगर के जिला अधिकारी युगल किशोर पंत ने जिला मुख्यालय सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वैक्सीनेशन की गहनता से समीक्षा की। डीएम ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि पहली डोज के बाद निर्धारित अवधि पूरी कर चुके व्यक्तियों को दूसरी डोज लगवाने के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करें। वही डीएम पंत ने संबंधित अधिकारियों को कोविड टीकाकरण से वंचित वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों को चिन्हित करने और जनता को दूसरी डोज के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सेशन साइटों के बारे में जन मानस को एक सप्ताह पूर्व ही जानकारी मुहैया कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने सभी एम ओ आई सी को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों,आशा,और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सहयोग लेते हुए वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शत प्रतिशत टीकाकरण वाले क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों,आशा और आंगनबाड़ी को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने पंचायतीराज, ग्राम्य विकास,बाल विकास, राजस्व विभाग,शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आपसी तालमेल से कार्य करते हुए टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आशीष भटगाई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनीता चुफाल रतूड़ी, जिला विकास अधिकारी डॉ महेश कुमार, एसडीएम प्रत्युष सिंह, एएसपी मिथलेश कुमार, जिला पंचायत अधिकारी विधा सिंह सोमनाल, एसीएमओ डॉ हरेंद्र मलिक, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ बीसी जोशी,डीपीओ उदय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Skip to content











