उत्तराखण्ड क्राइम रुद्रपुर

11 साल पहले हुआ था गुमशुदा, पुलिस ने किया खुलासा, भाई ने ही उतारा था भाई को मौत के घाट….

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने किया खुलासा…

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) 11 साल पुरानी गुमशुदगी का ऊधम सिंह नगर पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि वादिनि मुकदमा कृष्णा देवी पत्नी मोनू साहनी निवासी सुभाष कालोनी रुद्रपुर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा संख्या 616/2011 धारा 365 आईपीसी पंजीकृत किया गया था। यह मुकदमा बनाम अज्ञात कर बीती 01/08/11 को पंजीकृत किया गया था।

 

एस एस पी ने बताया कि इस मामले की विवेचना एस आई पंकज जोशी के सुपुर्द की गई थी। इसी दौरान वादनि का पति अचानक बीती 23/03/11 को लापता हो गया था। वादनि घटना के दिन पटना के बिहार में होना बताया गया।इस बात से वादिनि के बच्चों ने उसे अवगत कराया था। विवेचना के बाद मुकदमा उपरोक्त में धारा 364 आईपीसी की बढ़ोत्तरी कर साक्ष्यों के अभाव में अंतिम रिपोर्ट पूर्व विवेचना अधिकारी द्वारा कोर्ट द्वारा प्रेषित की जा चुकी थी। महिला का पति का अचानक घर से गायब हो जाना और उसके सौतेले भाई का भी रुद्रपुर से अपने मूल निवास बिहार चलें जाने से महिला ने अपने सौतेले देवर छुटकन साहनी पुत्र चंदन साहनी निवासी विस्पी ब्लाक थाना घजुआ जिला मधुवनी बिहार पर संदेह जाहिर किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ध्वजपूजन के साथ विधिवत श्री रामलीला  की लालकुआं में रिहर्सल हुई शुरू……

 

जो बिहार में अपने परिवार के साथ किसी अन्य जगह रहने लगा था। लेकिन महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए कोर्ट को सौंपी गई एफ आर पर अपनी असंतुष्टि व्यक्त किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक नगर/अपराध व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर नगर रुद्रपुर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर को निर्देशित किया गया कि 11 वर्षों से लंबित विवेचना का तत्काल निराकरण किया जाएं। जिसके बाद एस आई संदीप शर्मा को इस मामले की विवेचना सौंपी गई।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना अधिकारी द्वारा महिला से मुलाकात कर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपने सौतेले देवर छुटकन साहनी उपरोक्त पर संदेह जताया गया। उन्होंने बताया कि छुटकन साहनी को भीनू ने जानकारी दी क्योंकि छुटकन साहनी के साथ हमारा बिहार की एक जमीन व मकान को लेकर विवाद चल रहा था।उसी ने मेरे पति को गायब किया है। विवेचना अधिकारी को यह जानकारी आस पड़ोसियो के जरिए भी मिलीं थीं कि छुटकन साहनी व भीनू साहनी की कुछ दिन पहले आपस में लड़ाई हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए तेजी से कार्य करें- जिलाधिकारी……

 

जिसके बाद छुटकन साहनी अपने सौतेले भाई भीनू साहनी के मकान को छोड़कर दूसरी जगह रहने लगा था। उससे पहले दोनों भाई एक साथ रहते थे।एस आई संदीप शर्मा द्वारा छुटकन साहनी की जानकारी के लिए मुखबिर के जरिए से पता तस्दीक कर मालूम हुआ कि वह चूना भट्टा अपोई वाला थाना रायपुर जनपद देहरादून में अपने परिवार के साथ रह रहा है। जिसके बाद विवेचना अधिकारी एस आई संदीप शर्मा देहरादून पहुंचे जहां उन्होंने छुटकन साहनी से पूछताछ की तो उसके द्वारा घटना की सही जानकारी नहीं दी गई। लेकिन उसे यह बात भी पता हो गई कि पुलिस को भीनू साहनी की हत्या की जानकारी मिल गई है

 

छुटकन साहनी अपनी भाभी से माफी मांगने रुद्रपुर आया था। जिसकी भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने छुटकन साहनी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो छुटकन साहनी द्वारा बताया गया कि उसने बीती 23/07/11 की देर रात रेलवे स्टेशन से आने वाले रास्ते के पास अपने सौतेले भाई भीनू साहनी को धक्का मारकर नीचे गिरा दिया और फिर पत्थर से उसके सर व गले के पास वार कर दिया था, और जब वह मर गया तो मैंने उसकी लाश को कट्टे में डालकर रिक्शे पर रखकर रोडवेज से आगे नाले में रात में फेंक दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार कर जहां पर हत्या की गई थी और जहां शव को फेंका गया था दोनों ही जगह को तस्दीक कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बाइक सवार बदमाशों ने छीनी महिला की चेन, कोतवाली से 200 मीटर दूर घटना को दिया अंजाम.....

 

थाने के अभिलेख पंचायतनामा साल 2011 का अवलोकन किया गया तो एक अज्ञात शव पुरुष उम्र 30-32 वर्ष लगभग उसी जगह नाले से दिनांक 26/07/2011 को बरामद किया गया था जो हुलिया व कपड़े पंचायतनामा में दर्ज है, वही हुलिया व कपड़े मुकदमा वादिनि व आरोपी द्वारा पूछताछ में बताया हुआ है और आरोपी द्वारा यह भी बताया गया कि उस दिन अत्यधिक बारिश हो रही थी। जिसकी वजह से मैंने शव नाले में डाल दिया था। घटना क्रम की सारी जानकारी होने पर आरोपी छुटकन साहनी उपरोक्त को उसके जुर्म धारा 302/201/364/ आईपीसी से अवगत कराया।जिसे आज गिरफ्तार कर लिया कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल विक्रम राठौर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चंद्र कपाडी, बाजार चौकी प्रभारी संदीप शर्मा, सिपाही कैलाश परिहार, विशाल रावत, शैलेन्द्र सुयाल बाजार पुलिस चौकी शामिल हैं।

Leave a Reply