![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
उधमसिंहनगर-आरोपियों से चोरी की 10 मोटर साइकिल बरामद,एसएसपी महोदय द्वारा मोटर साइकिल बरामद करने वाली पुलिस टीम हेतु की गई 2,500 रुपए के ईनाम की घोषणा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक(नगर), क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर द्वारा थाना स्तर पर शहर क्षेत्र में हो रही मोटरसाईकल चोरी की रोकथाम हेतू टीम का गठन किया गया ।
टीम द्वारा चोरी की घटनाओं से सम्बंधित लगभग 150 से अधिक CCTV फुटैज का अवलोकन व संदिग्धो से पुछताछ की गई । उच्चाधिकारीगणों द्वारा दिए गऐ दिशा निर्देशो के पालन में थाना पंतनगर पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।
दिनांक 02/09/2023 मुखबिर खास की सूचना पर डैक्कन कम्पनी के पास बिना नम्बर प्लेट की हीरो मोटरसाईकल पर सवार एक व्यक्ति 1. दीपक शर्मा पुत्र जितेन्द्र शर्मा निवासी वार्ड न0-7 राजा कोलौनी थाना ट्राजिट कैम्प उधम सिंह नगर उम्र-20 वर्ष को घेराबंदी कर पकड लिया । अभियुक्त दीपक उपरोक्त की निशादेही पर चोरी की 10 मोटरसाईकल बरामद की गई ।
अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने दोस्त 2,अजय सागर पुत्र श्रीपाल सागर निवासी वार्ड न0-8 शिव नगर थाना ट्राजिट कैम्प उधम सिंह नगर उम्र-21 वर्ष व दो नाबालिक दोस्तो के साथ चोरी की घटना को अंजाम देते थे । अभियुक्तगणों को नीम किरोली धर्म कांटा से पूर्व दिशा की और नाले के पास से दिनांक 02/09/2023 समय 19.10 बजे गिरफ्तार किया गया ।
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0001.jpg)
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240329_160854.jpg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें
![loading](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)