उत्तराखण्ड रुद्रपुर

सितारगंज चीनी मिल का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

 रुद्रपुर (एम् सलीम खान) (पिछले चार सालों से बंद मिल शुरू होने पर किसानों ने किया आभार व्यक्त)-(मंत्री स्वामी यतीस्वरानन्द, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा रहें मौजूद) शक्तिफार्म प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि ने किसानों को नई सौगात दी है। घाटे के चलते साल 2017 में बंद चीनी मिल का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूजा अर्चना के बाद शुभारंभ किया। इस मौके पर गन्ना विकास मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा ने संयुक्त रूप से विधिवत चीनी मिल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सुधार के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि आज से विकास का नया अध्याय शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बिजली एथेनाल का उत्पादन भी किया जाएगा। भाभी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सितारगंज चीनी मिल को पीपीपी मोड पर चलने का सोच रही थी लेकिन बाद में उत्तराखंड सरकार ने सितारगंज चीनी मिल को पीपीपी मोड पर ना चलाने का फैसला लेते हुए सरकार ने स्वयं चलाने का फैसला लिया और सितारगंज चीनी मिल का विधि विधान के साथ शुभारंभ किया गया। पीएम भाभी ने कहा कि राज्य सरकार दोनों ही किसानों की आमदनी को दोगुना करने के साथ ही उसे 21वीं सदी का आधुनिक व संपन्न किसान बनाने के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार हमेशा से देश के किसानों के लिए स्थित है। सीएम धामी ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जाएगा। इसके लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है। इसी के साथ मुख्यमंत्री धामी ने अगेती वह सामान्य प्रजाति के गन्ने की न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की। इस दौरान विधायक सौरव बहुगुणा ने कहा कि मैंने जो क्षेत्र के किसानों से वादा किया था वह आज पूरा हो गया है। विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए चीनी मिल के पून संचालन के लिए किसानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस चीनी मिल के प्रारंभ होने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। रांची के गन्ना विकास उद्योग मंत्री स्वामी यतीस्वरानन्द ने कहा कि चीनी मिल को चलाने का संकल्प प्रदेश सरकार ने लिया था और वह संकल्प पूरा कर दिया गया। हमारी सरकार किसानों के साथ है और उनकी आय दोगुनी करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के किसानों की भावनाओं का ख्याल रखा। इस दौरान अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष इकबाल सिंह लाडी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गन्ना समिति चेयरमैन उपकार सिंह ब्लाक प्रमुख परविंदर सिंह मंडी समिति अध्यक्ष अमरजीत कटवाल आदेश चौहान लक्खा सिंह दीपक गुप्ता पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गोयल युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ललित जोशी सहित तमाम लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में दो बेटियों से दुष्कर्म, इंस्टाग्राम के बहाने दोस्ती कर बनाए शारीरिक संबंध……

Leave a Reply