रुद्रपुर

व्यापारियों को राहत देने के लिए जताया आभार

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (शम्मी मैहर /शादाब हुसैन ) देवभूमि व्यापार मंडल लगातार व्यापारियों की मांग पर मार्केट खोलने के लिए   प्रयास कर रहा था और सरकार द्वारा एसओपी में पुनः संशोधन कर के व्यापारियों के प्रति अपनी सहानुभूति दिखाई  इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक,  कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, पेंट, सेनेटरी स्टोर, कारपेंटर ,फर्नीचर सहित अन्य दुकानों को राहत दी। देवभूमि व्यापार मंडल ने बाटा चौक पर एक कार्यक्रम कर प्रदेश के मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत,  प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक और   महामंत्री संगठन अजय कुमार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  महापौर रामपाल सिंह ने कहा कि देवभूमि व्यापार मंडल लगातार व्यपारियों की समस्याओं के समाधान में लगा रहता है उन्होंने कहा कि देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा ने अपनी पूरी टीम के साथ पंडित राम सुमेर शुक्ल  मेडिकल कॉलेज में  लगातार चाय और बिस्कुट, सैनिटाइजर का वितरण  किया जा रहा है जो  सराहनीय  है उन्होंने  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का व्यापारियों को राहत देने के लिए आभार व्यक्त किया। भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने कहां की देवभूमि व्यापार मंडल लगातार बाजार को खुलवाने के लिए प्रयास कर रहा था मैंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और महामंत्री संगठन अजय  से बात करके व्यापारियों को राहत दिलवाई उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि देवभूमि व्यापार मंडल को जहां भी आवश्यकता पड़ेगी भारतीय जनता पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगी जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने महापौर रामपाल और भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके  प्रांतीय नेतृव ने  व्यापारियों को राहत दिलवाई है उसके लिए अभी व्यापारी आपके आभारी हैं उन्होंने प्रदेश के मुखिया तीरथ सिंह रावत , प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक , महामंत्री संगठन अजय  का भी आभार व्यक्त किया।  कार्यक्रम का संचालन करते हुए  देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा ने  कहा कि भारतीय जनता पार्टी  कार्यकर्ता की आवाज सुनती है उन्होंने सभी अतिथियों का भी आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में वेद ठुकराल, राजेंद्र सिरदर देव,  मंडल कोषाध्यक्ष सुनील झाम, राजन राठौर, धीरेन्द्र मिश्रा, राहुल सरीन, हरजीत राठी, हरीश अरोरा, सुमित वार्ष्णेय, कृष्ण नारंग, पार्षद संघ की अध्यक्ष रजनी रावत, शालनी बोरा, नवीन उपाध्याय, हितेश अरोड़ा, दीपू मनोचा, दीपक शर्मा, हरजीत राठी, जगदीश बठला, बलदेव ग्रोवर, जिम्मी अनेजा, सुनील कालड़ा, सनी अरोरा, राजेन्द्र श्रीधर, धर्म सिंह कोली, राजेश जग्गा, सुनील यादव आदि थे।

 

Leave a Reply