उत्तराखण्ड रुद्रपुर

मुख्यमंत्री धामी के जन संपर्क अधिकारी पत्र को लेकर राजनीति भूचाल मचा

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम् सलीम खान) (सीएम धामी के जन संपर्क अधिकारी नन्दन सिंह बिष्ट ने वाहन का चालान निरस्त करने के दिए थे आदेश)-(विपक्षी दलों ने कहा सीएम धामी का असली चेहरा सामने आया) देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिर एक बार विपक्षी दलों के निशाने पर हैं।एक पत्र ने राजनीति हलचल मचा दी है।यह पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन संपर्क अधिकारी नन्दन सिंह बिष्ट की ओर से जारी किया गया है। जिसमें एस एस पी बागेश्वर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ओर से निर्देश दिए गए हैं कि 29/11/2021 को यातायात पुलिस बागेश्वर द्वारा वाहन संख्या यू के 02 सी ए 0238 ,यूके 02 सी ए 1238 व यूके 04 सी ए 5907 के चालान निरस्त करने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से दिए गए। इस पत्र को लेकर मौजूदा राजनीतिक स्थिति में हलचल मच गई है। वही विपक्षी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सीएम की ओर से जारी इस पत्र को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधा है। कांग्रेस और आप नेताओं ने सीएम धामी के जन संपर्क अधिकारी नन्दन सिंह बिष्ट के इस पत्र को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं है।आम जनता के लिए जिन यातायात कानूनों को सख्त बनाया गया है वही भाजपा अपने चेहतो को कानूनी मान्यता देने में जुटने हुए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूरज मल ढींगरा ने इस पत्र को लेकर भाजपा सरकार सहित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के करिदो के लिए उत्तराखंड में कोई कानून मान्यता नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि अगर भूलवश पुलिस किसी भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई कर भी देती है तो ऊपर से तुरंत फरमान जारी कर दिया जाता है। जैसा की यह हकीकत आम जनता के सामने उजागर हो गई है। वही आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद ने कहा कि जब सैया बहे कोतवाल तो अब डर कहेका उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज उसके पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने कोई मायने नहीं रखता है। साहब तुरंत कार्रवाई को रोकने के लिए अपने अधीनस्थों से आदेश जारी करा देते हैं।अब सवाल यह है कि यातायात कानून सिर्फ आम आदमी पर ही लागू है। सत्ता पक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने की खुली छूट है। हासिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में जब यह मामला आया तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से जन संपर्क अधिकारी नन्दन सिंह बिष्ट को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-बनभूलपुरा में 100 से ज्यादा घरों पर लगे लाल निशान, सर्वे के बाद अब चलेगा बुलडोजर......

Leave a Reply