उत्तराखण्ड काशीपुर

भाजपा नेता हुए कांग्रेस में शामिल,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा) केबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक यशपाल आर्य संजीव आर्य और हरेंद्र सिंह लाडी सहित तमाम भाजपाइयों ने कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस की विचारधारा को अपनाते हुए मिशन 2022 चुनाव को फतेह करने के लिए सम्मिलित होते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने  महाराणा प्रताप चौक पर समस्त कांग्रेस जनों ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया | कार्यक्रम के दौरान तमाम कांग्रेस वक्ताओं ने हर्ष जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का कुनबा यशपाल आर्य के आने से और भी बड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की कुरीतियों को नकारते हुए यशपाल आर्य का आगमन कांग्रेस पार्टी के लिए शुभ संकेत है | वक्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी श्री देवेंद्र सिंह यादव एवं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए तथा भविष्य में होने वाला चुनाव पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा ‌‌कर जश्न का माहौल मनाया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट अरुण चौहान, मनोज जोशी एडवोकेट, मुक्ता सिंह, किसान कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष शशांक सिंह, डॉक्टर दीपिका गुड़िया तेरे विमल गुड़िया,  अलका पाल , गौतम मेहरोत्रा, इन्दु मान,आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तम नगर स्थित गुरूद्वारे डेरा माधोपुर के बाबा नजर सिंह व संगत द्वारा डॉ.रेनू शरण को किया सम्मानित......

Leave a Reply