उत्तराखण्ड रुद्रपुर

भाजपा नेता वीरेंद्र सामंती की सड़क हादसे में मौत

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- (एम सलीम खान) भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सामंती की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सामंती पंजाब में अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहें थे। सामंती भाजपा के दिग्गज नेताओं में शामिल थे। वही उनकी मौत से उत्तराखंड भाजपा में शौक की लहर दौड़ गई। रुद्रपुर भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल और युवा भाजपा नेता संजय ठुकराल ने सामंती की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सामंती भाजपा के समर्पित नेताओं में शामिल थे। उन्होंने हमेशा भाजपा को अपना अहम सहयोग दिया था। विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे।

यह भी पढ़ें 👉  बैंक ऑफ़ इंडिया स्टाफ यूनियन गाजियाबाद में किया एक आम सभा का आयोजन…….

Leave a Reply