उत्तराखण्ड रुद्रपुर

भाजपा जिला कार्यलय में हुई बैठक दो बजे रुद्रपुर नगर में पहुंचेगी। यात्रा

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम् सलीम खान) विजय संकल्प यात्रा की सफलता के लिए जिम्मेदारियां सौंपी (भाजपा जिला कार्यलय में हुई बैठक 14 दिसंबर को रुद्रपुर पहुंचेगी यात्रा)-(रोश शो के साथ ही जनसभा का भी आयोजन होगा) रुद्रपुर आगमी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर उत्तराखंड राज्य में निकली जा रही विजय संकल्प यात्रा 14 दिसंबर की दोपहर दो बजे रुद्रपुर नगर में पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गई है। विजय संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी के जिला कार्यलय में आयोजित की गई। इसमें यात्रा के संयोजक रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी। विधायक ठुकराल ने कहा कि भाजपा हाईकमान के निर्देश पर 11 दिसंबर से उत्तराखंड राज्य में विजय संकल्प यात्रा का आगाज होगा। यह यात्रा 14 दिसंबर को दोपहर दो बजे रुद्रपुर पहुंचेगी। नगर पहुंचने पर यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। इस दौरान शहर में रोड़ शो के साथ ही जनसभा का आयोजन भी होगा। उन्होंने बताया कि विजय संकल्प यात्रा में राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का मार्ग दर्शन भी प्राप्त होगा। उन्होंने सभी से उक्त यात्रा को सफल बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। इस दौरान यात्रा सहसंयोजक व्यवस्था का दायित्व मंडी समिति अध्यक्ष के के दास को दिया गया। यात्रा सह संयोजक प्रबंधन राजेंद्र श्रीधर, महिला संयोजक शालिनी बोरा, प्राशसनिक संपर्क वेद ठुकराल,साज सज्जा प्रमुख गौरव कुशवाहा, चिकित्सा स्वास्थ्य व्यवस्था महेश कोली, डॉ संजीव शर्मा,रोड शो प्रमुख ललित बिष्ट, स्वागत प्रमुख भुवन गुप्ता, प्रचार एवं साहित्य प्रमुख गिरीश पाल, यात्रा सह प्रमुख सुरेश कोली, यात्रा जनसभा सह प्रमुख राजेश बजाज, आवास एवं भोजन प्रमुख अमित नारंग, यात्रा मीडिया प्रभारी नरेश उप्रेती, यात्रा सोशल मीडिया प्रभारी चन्दपाल, सुरजीत कीतनिया,वाहन व्यवस्था प्रमुख हिमांशु शुक्ला, प्रचार साहित्य प्रमुख नितिन शर्मा,दुलाल मलिक, यात्रा कार्यालय प्रमुख राजेश जग्गा को बनाया गया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, पूर्णकालिक विस्तारक भूपेंद्र सिंह खाती, रुद्रपुर विधानसभा प्रभारी विजय मंडल, भाजपा जिला महामंत्री विवेक सक्सेना,दाक्षिणी मंडल अध्यक्ष सुशील यादव,उत्तरी मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट, पार्षद नितिन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र श्री धर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्द कहने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Leave a Reply