उत्तराखण्ड हल्द्वानी

पैन इंडिया जागरूगता कार्यक्रम की हुई शुरूआत,सिवल जज ने किया राजकीय संप्रेक्षण ग्रह का निरिक्षण

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी –  (शेर अफगन) बेसहारा और असहाय लोगों को विधिक कानूनी सलाह देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेश पर पैन इंडिया जागरूगता कार्यक्रम की शुरूआत हुई। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिवल जज/(सी.डि.) इमरान मोहम्मद खान ने राजकीय संप्रेक्षण ग्रह किशोर एवं किशोरी का निरीक्षण किया जहां उन्होंने सभी किशोरों को क़ानून से सम्बंधित जानकारी दी साथ ही सभी किशोरों से वक़ील की उपलब्धता के सम्बंध में भी पूछा | वही ज़िला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेश पर पैन इंडिया जागरूगता कार्यक्रम की शुरूआत हुई जिसके तहत विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिवल जज/(सी.डि.) इमरान मोहम्मद खान ने राजकीय संप्रेक्षण ग्रह किशोर एवं किशोरी का निरीक्षण किया निरीक्षण का उद्देश्य  किशोरों को उनके अधिकारों एवं दायित्वों से अवगत कराना था वर्तमान में किशोर कैंडल बनाने का प्रशिक्षण ले रहे हैं , जिसकी भविष्य में प्रदर्शनी की जाएगी |

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की बड़ी मुश्किलें, बोरा के खिलाफ एक और महिला आई सामने......

Leave a Reply