उत्तराखण्ड काशीपुर

पुलिया के नीचे मिले महिला के शव की शिनाख्त, हत्या की आशंकाक

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- (सुनील शर्मा)काशीपुर काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में बीती सायं जसपुर रोड पर पुलिया के नीचे मिले महिला के अज्ञात शव की शिनाख्त काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के वैशाली कॉलोनी की रहने वाली महिला के रूप में हुई है। आपको बताते चलें कि बीती शाम जसपुर रोड पर पुलिया के नीचे पानी में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। हालांकि महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। आज मृतका के शव की शिनाख्त काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के वैशाली कॉलोनी निवासी अलका जौहरी पत्नी कमलेश सुगंध उर्फ कमल जौहरी के रूप में हुई है। पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका अलका काशीपुर की वैशाली कॉलोनी की रहने वाली थी और मुम्बई में वर्ष 2015 में ब्याही थी। 15 जनवरी को वह इंटरव्यू देने के लिए काशीपुर से मुरादाबाद के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं आई। 

रविवार शाम को ग्राम मिस्सरवाला और ग्राम कुंडा के बीच जसपुर को जाने वाले रोड पर एक अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस ने शाम से ही शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया गया था। आज महिला के शव की शिनाख्त काशीपुर के मोहल्ला वैशाली कॉलोनी निवासी जजी कोर्ट रामपुर से रिटायर पेशकार अभय जौहरी की 32 वर्षीय बेटी अलका जौहरी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम हाउस पर स्वजनों ने बताया कि अलका की शादी साल 2015 में ठाड़े मुंबई में हुई थी। उसके पति का नाम कमलेश सुगंध है। बीते 5 साल से महिला मुंबई में ही रह रही थी। लॉकडाउन के दौरान वह मुंबई से वापस काशीपुर वैशाली कॉलोनी आ गई। लॉकडाउन से लेकर अब तक हुआ वैशाली कॉलोनी में ही रह रहे थी। अलका ने एमबीए की पढ़ाई की थी। इन दिनों वह नौकरी की तलाश कर रही थी। 15 जनवरी सुबह वह घर से मुरादाबाद जाने के लिए निकली। जाते समय महिला के पास मोबाइल, 50000 रुपये और बैंक लॉकर की चाबियां थी, जो अब गायब हैं। मुरादाबाद में महिला को एक बड़े उद्योगपति के पास इंटरव्यू के लिए जाना था। मुरादाबाद में ही रहने वाली एक आंटी के यहां ठहरना था, लेकिन सोमवार को पता चला कि महिला मुरादाबाद में आंटी के यहां नहीं ठहरी थी। महिला के मायके वाले मूल रूप से रामपुर के रहने वाले हैं। मृतका तीन भाई बहनों में वह सबसे बड़ी थी। घर में छोटा भाई अनुज जोहरी छोटी बहन प्राची जोहरी मां कमला जौहरी व एक 4 साल का बेटा तनय जौहरी हैं। मां कमला देवी रिटायर टीचर है। स्वजनों के अनुसार महिला शादी से पहले हरिद्वार में प्राइवेट जॉब करती थी। लेकिन शादी के बाद उसने जॉब छोड़ दी थी।
महिला का मोबाइल, 50 हजार की नकदी और चाबियां गायब होने से कई सवाल पैदा हो रहे हैं। सामान गायब होना हत्या या अनहोनी की ओर इशारा कर रहा है। जब महिला का शव मिला था उस दौरान महिला के पास कोई सामान नहीं था। कोई ऐसी वस्तु उसके पास नहीं मिली जिससे उसकी शिनाख्त तक हो पाती। ऐसे में सवाल पैदा हो रहा है कि महिला का सामान कहां गया। अलका की बहन का कहना है कि शुक्रवार और शनिवार को उसकी अलका से बात भी हुई थी। सब कुछ ठीक था, कुछ भी गड़बड़ी की आशंका नहीं थी। लेकिन अचानक से मनहूस खबर है आई। थानाध्यक्ष कुंडा विनोद फर्त्याल ने बताया कि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है। महिला का सामान कहां गया इस बिंदु की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
रविवार शाम को कुंडा क्षेत्र में महिला का अज्ञात शव मिलने की सूचना मीडिया और सोशल मीडिया में प्रसारित हो रही थी। इसी दौरान महिला के परिवार वालों की नजर एक फेसबुक पोस्ट पर पड़ी, जिसमें महिला का फोटो दिखाई दे रहा था। उसी पोस्ट के आधार पर महिला की शिनाख्त हुई और वह मोर्चरी पहुंचे। पहुँचने पर पता चला कि यह उनकी बहन-बेटी है।

Leave a Reply