उत्तराखण्ड रुद्रपुर

नजूल भूमि पर अध्यादेश सदन में होगा पेश

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- (एम सलीम खान) नजूल भूमि पर अध्यादेश विधानसभा सदन में रखा जायेगा। इसे लेकर विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। विधायक राजकुमार ठुकराल ने नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलाने के लिए मुख्यमंत्री धामी द्वारा किये गये प्रयासों के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। ठुकराल ने कहा कि चार दशक से नजूल भूमि पर मालिकाना हक की मांग उठ रही थी। इस मुद्दे को वह पिछले करीब दस वर्षों से लगातार विधानसभा सत्रों में उठाते रहे हैं। 31 अगस्त और 6 सितम्बर को इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में त्वरित सुनवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद उनके आग्रह पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट में नजूल का प्रस्ताव लाने के आदेश दिये थे। विधायक ठुकराल ने कहा कि सीएम के निर्देश के बाद उन्होंने खुद दौड़ भाग की और न्याय आवास, न्याय और गोपन विभाग से पत्रावलियों को तैयार कराकर नजूल भूमि पर मालिकाना हक का प्रस्ताव कैबिनेट के माध्यम से पारित करवाया। तत्पश्चात नजूल का अध्यायदेश महामहिम राज्यपाल के पास गया। जहां कुछ आपत्तियों के चलते इसे वापस कर दिया गया। सरकार इन आपत्तियों का निस्तारण करने की कोशिश में जुटी थी कि इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने 6 सितम्बर को दिये गये त्वरित सुनवाई के प्रार्थना पत्र पर निर्णय देते हुए हाईकोर्ट के पूर्व में दिये गये आदेश पर स्थगनादेश दे दिया और इसके साथ ही नजूल नीति पर मालिकाना हक का मार्ग प्रशस्त हो गया। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद 6 दिसम्बर को इसे धामी सरकार ने कैबिनेट में भी पारित कर दिया। विधायक ठुकराल ने बताया कि यह विधेयक आज विधानसभा सदन में पारित होना था लेकिन सीडीएस विपिन रावत के आकस्मिक निधन के चलते अब यह विधेयक कल 10 दिसम्बर को विधानसभा में रखा जायेगा। वह खुद इसका प्रस्ताव सदन में रखेंगें। जिसके बाद इसी सत्र में इसे पारित होकर कानून के रूप में स्थापित होगा। विधायक ठुकराल ने कहा कि नजूल भूमि पर मालिकाना हक की जनता की मांग अब जल्द पूरी होने जा रही है। यह रूद्रपुरवासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। इसका लाभ नजूल भूमि पर बसे हजारों परिवारों को मिलेगा। ठुकराल ने कहा कि नजूल की समस्या का समाधान होने से उनके जीवन का बहुत बड़ा संकल्प भी अब पूरा होने जा रहा है। उन्होंने इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  मानव अधिकार संरक्षण केंद्र उत्तराखंड संस्था ने पुलिस के अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित......

Leave a Reply