उत्तराखण्ड खटीमा

दुर्लभ प्रजाति के पेंगुलिन के कवच के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खटीमा (मोहम्मद उस्मान अंसारी) खटीमा पुलिस को वन्य तस्करी के मामले में मिली बड़ी सफलता। खटीमा पुलिस ने संरक्षित दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव पेंगुलिन के साढे 9 किलो कवच के साथ 4 लोगों को पकड़ा। पकड़े गए चारों वन्य जीव तस्कर खटीमा के रास्ते नेपाल ले जाकर पेंगुलिन के कवच को बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने पकड़े गए चारों वन्यजीव तस्करों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।

उधम सिंह नगर जनपद की सीमांत कोतवाली खटीमा में पुलिस को वन्य जीव तस्करी के मामले में उस समय बड़ी सफलता मिली जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पीलीभीत रोड पर आरक्षित वन क्षेत्र से चार संदिग्ध लोगों को पकड़ा। पकड़े गए संदिग्धों के पास से पुलिस को साढे 9 किलो के लगभग मांस मिला। जिस पर पुलिस ने वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया तो वन विभाग की टीम ने मांस को देखकर बताया कि यह संरक्षित वन्यजीव पेंगुलिन के शरीर की ऊपरी सतह का कवच है। इसे भारत में सल्लू सांप भी कहते हैं। पेंगुलिन संरक्षित प्रजाति का वन्यजीव है इसका कवच काफी गुणकारी माना जाता है और शक्ति वर्धक दवाइयों में इसका प्रयोग भी किया जाता है। जिसकी वजह से चाइना के मार्केट में यह काफी महंगा बिकता है। पूर्व में भी खटीमा के रास्ते नेपाल पेगुलीन का कवच ले जाते समय कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पकड़े गए चारों लोगों की पहचान

यह भी पढ़ें 👉  सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल.....

1- हरजिंदर सिंह निवासी दरिया नियमित गंज थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश

2-रतन सिंह पुत्र राम सिंह निवासी सुंदरनगर थाना माधोटांडा जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर राममनोहर लोहिया की 57 वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रंधजलि अर्पित की......

3-उमेश सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी देवीपुरा थाना नानकमत्ता उधम सिंह नगर

4-निरंतर सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी प्रतापपुर थाना नानकमत्ता

के रूप में हुई है पुलिस ने पकड़े गए चारों वन्यजीव तस्करों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी परिसर में भौतिकी विभाग की नई विभागाध्यक्ष प्रॉफ सुची बिष्ट ने कार्यभार ग्रहण किया.......

Leave a Reply