उत्तराखण्ड रामनगर

घरेलु गेस सिलेंडर सर पर रख कर किया प्रदर्शन,,,,राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर रामनगर में किया प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

रामनगर (सलीम अहमद) राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर रामनगर में कांग्रेस कामेटी के दर्जनों काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत रावत के नेतृत्व में हाथों में तख्ती एवं सर पे सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय रानी के रोड पर पर एकत्रित हुए जहां से सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बाजार के कई मार्गों से पदयात्रा के रूप में जुलूस निकाला। रामनगर पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत रैली निकाली। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रैली आमने सामने आ गई। कांगेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने भाजपा सरकार सर्म करो नरेंद्र मोदी सर्म करो के जमकर नारेबाजी की।इस मौके पर रणजीत सिंह रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम है पर भाजपा की गलत नीति व बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बाजार में तेल की कीमत लगातार बढ़ रही है। इससे महंगाई बढ़ती जा रही है और समाज का हर वर्ग दुखी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में कच्चे तेल की कीमतें बहुत ज्यादा थी, इसके बावजूद भी भारतीय बाजार में तेज की कीमतें काबू में रही। आज चाहे तेल हो या एलपीजी सब गरीब लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं और भाजपा के वरिष्ठ मंत्री रोजाना फिजूल बयानबाजी करते है उन्होंने ने कहा कि अगर सरकार जल्द ही कोई नीति लाकर तेल की कीमतों को कम नहीं करेगी तो काग्रेस का प्रदर्शन और तेजी से बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बदमाशों ने की ATM काटने की कोशिश, लोगों ने एकजुट होकर दिखाई हिम्मत, शटर बंद कर आरोपियों को पकड़ा......

Leave a Reply