उत्तरप्रदेश रुद्रपुर

कांग्रेस के दिग्गजों ने शुरू की विजय संकल्प शंखनाद रैली

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम सलीम खान) हल्द्वानी से शुरू हुआ कांग्रेस विजय संकल्प शंखनाद (कांग्रेस के दिग्गजों ने शुरू की विजय संकल्प शंखनाद रैली) हल्द्वानी उत्तराखंड में कांग्रेस ने विजय संकल्प शंखनाद महारैली के साथ ही मिशन 2022 के लिए संग्राम का आगाज कर दिया। कांग्रेस के दिग्गजों ने शंखनाद कर भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया और कांग्रेस को सत्ता में लाने का संकल्प लिया। वही पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य जो हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए उनका शंखनाद रैली में किया गया। उनके विधायक पुत्र संजीव आर्य का रैली में स्वागत किया गया। गुरुवार को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने विजय संकल्प शंखनाद महारैली का आयोजन किया। महारैली में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड को लोक कल्याणकारी प्रदेश बनाने का शंखनाद है। उन्होंने कांग्रेस जनों से एकजुट होकर और जनता से कांग्रेस को सत्ता में लाने का आवाहन किया। रावत ने कहा कि आम जनता, महिलाओं, पिछड़े, युवाओं के जरिए सत्ता परिवर्तन लाने का काम किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को खुले मंच से चुनौती दे डाली। रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने 32 हजार भर्तियां की है।यह दावा हर तरह से झूठा है। रावत ने कहा कि पांच वर्षों में हुएं 3200 लोगों के नाम भी दे तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की पिछली सरकार ने तीन वर्षों में तीस हजार पदों पर भर्तियां की थी। अगर इस बार सरकार बनी तो सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सीएम धामी पर लगाया खनन माफिया को संरक्षण देने का आरोप उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएम धामी घोषणाएं कर रहे हैं जब तक घोषणाएं आधी टाइप होगी तब तक उत्तराखंड में आचार संहिता लागू हो जाएगी। ऐसे में सीएम की घोषणाएं सिर्फ कागजी पूलदे तक सीमित रह जाएंगी। रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने नादियो नालों में जेसीबी मशीन लगवाने का काम किया है। रावत ने सीएम धामी पर आरोप लगाया कि वह खनन प्रेमी हैं। यशपाल आर्य बोले भाजपा में हावी है ब्यूरोक्रेसी कुछ दिन तक भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य ने विजय संकल्प शंखनाद महारैली में उत्तराखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, समाचार पत्रों में ही विकास हुआ है, धरातल पर कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ब्यूरोक्रेसी हावी हो जाती है। उन्होंने कहा कि अधिकारी मंत्रियों के फोन तक नहीं उठाते है। आर्य ने कहा कि भाजपाई स्वयं स्वीकार करते हैं कि हम विपक्ष में बेहतर थे, सरकार चलानी भाजपा को नहीं आती है। अब समय आ गया है जब कांग्रेस को सत्ता में लाने का संकल्प लिया जाए। महारैली को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,उप नेता प्रतिपक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, जसपुर विधायक आदेश चौहान,काजी निजामुद्दीन,भुवन कपडी, संजीव आर्य, सुमित हरदेशय, रणजीत सिंह रावत, दीपक, राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र यादव आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply