मालधन

कमरतोड़ मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

ख़बर शेयर करें -

मालधन – (एस०ए०साहिल) भाजपा सरकार में लगातार बढ़ती मंहगाई को लेकर उत्तराखंड काँगेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम के आह्वान पर रणजीत सिंह के नृतेत्व में मालधन में सैकड़ो कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकालते हुए भाजपा सरकार ओर सूबे के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भाजपा सरकार पर आम जनता को ठगने का भी आरोप लगाया। आपको बता दे कि एक तरफ देश कोरोना महामारी के चलते बेरोजगारी से जूझ रहा तो गरीब दो वक्त की रोटी के लिए भटक रहा हैं लगातार आसमान छू रही मंहगाई ने गरीब तबके की कमर तोड़ दी। कांग्रेसियो ने पदयात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि पेट्रोल,डीजल, घरेलू गैस, सरसो का तेल और अन्य खादय सामग्रियों पर बेतहासा मंहगाई हैं ओर उत्तराखंड सरकार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री का खेल खेल रही हैं। भाजपा सरकार को जनता की समस्यओं से कोई सरोकार नही हैं। रणजीत सिंह रावत ने बताया कि मंहगाई दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही हैं डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामो पर सरकार की तरफ से कोई रोक नही हैं तीस बत्तीस रुपये में पेट्रोल,डीजल, खरीद कर सो रुपये बेच रही हैं। इससे बड़ी कोई लूट हो नही सकती हैं। जनता के रोजगार छीने जा रहे है इसके विरोध में कांगेस ने रैली निकाली हैं।

Leave a Reply