उत्तराखण्ड रुद्रपुर

अपनों के विरोध का शिकार हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अरोरा भाजपाई ने फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम् सलीम खान) (भाजपा की गुटबाजी खुल कर आई सामने)-(बंगाली समाज ने फूंका जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का पुतला) रुद्रपुर अपनी ही पार्टी के नेताओं का शिकार हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का भाजपाई ने पुतला दहन कर उनका विरोध किया। भाजपा नेताओं पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए नगर के ट्रांजिट कैंप में भाजपाइयों ने भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का पुतला दहन कर उनके खिलाफ बगावत शुरू कर दी है। विरोध का मामला यहीं नहीं थमा भाजपा के तीन पार्षदों सहित सांसद प्रतिनिधि ने सोमवार को हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया। आपकों बता दें कि बंगाली समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि रविवार को यहां आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने लघु व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव गुप्ता के साथ धक्का मुक्की की और मुख्यमंत्री को कार्यक्रम स्थल से गुमराह कर वापस ले गए। वही भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा की इस बात से खफा लोगों ने उनका पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। वही उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निन्दा की। बंगाली समाज का आरोप था कि भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने जानबूझकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गुमराह कर उन्हें उनके कार्यक्रम में शिरकत करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा हिटलरशाही रवैया अपना रहे हैं। पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप मनोज गुप्ता,सोनू सक्सेना, अशोक साह, सुमित कुमार, सुरेश कुर्मी, हरीश सैनी, अनिकेत उपाध्याय, सुधीर कुमार,सौरभ गुप्ता, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तम नगर स्थित गुरूद्वारे डेरा माधोपुर के बाबा नजर सिंह व संगत द्वारा डॉ.रेनू शरण को किया सम्मानित......

Leave a Reply