लालकुआं

तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की वन उपज की अवैध निकासी के विरुद्ध कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ– (जफर अंसारी) प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मार्तोलिया के निर्देशन में डौली रेंज लालकुआं ने अवैध रुप से सेमल चिरान तस्करी कर रहे वाहन को सीज़ किया गया रेंजर डौली के नेतृत्व में हल्द्वानी -बरेली हाईवे के  शांति पुरी वन वैरियर के पास   वन उपज सेमल चिरान बल्ली  80 नग का अवैध अभिवहन करने पर 01महेद्रा पिकअप को पकड़ लिया तथा लालकुआ  रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया। वाहन चालक मौक़े से फ़रार हो गया।रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन  में अवैध रूप से  ले जा रहे सेमल चिरान की तस्करी की विस्तृत जाँच की जा रही  है।

                           

यह भी पढ़ें 👉  पैथोलॉजी लैब के सत्यापन के लिए की जा रही कार्रवाई के तहत स्वास्थ्य विभाग ने की 14 पैथोलॉजी लैबों में छापेमारी…..

प्रथम दृष्टिया  प्राप्त सूचना तथा जाँच के अनुसार उत्तर प्रदेश के बहेड़ी- बरेली क्षेत्र से अवैध रूप से निकासी की बात सामने आ रही है। प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है। रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों  के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी एवम् वन संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने वाले लोगों को  किसी भी सूरत मे बक्शा नही जाएगा। टीम में  डिप्टी रेंजर मनोज जोशी ,वन दरोगा दिनेश पंत , शिव सिंह डांगी  सामयिक कर्मी अर्जुन भाकुनी, अमजद खान, सुरेंदर, कृष्णा ,शाहिद बेग आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply