Breaking News

बत्ती गुल’ के अंधेरे से गूंजा विरोध: वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ एकजुट हुआ समाज…. “खटीमा क्षेत्र में सड़कों को मानसून से पूर्व गड्ढा मुक्त करने का कार्य प्रगति पर, 15 मई तक लक्ष्य पूर्ण करने का दावा” नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले बर्खास्त फौजी को पौड़ी पुलिस ने दिल्ली से धर दबोचा। स्कूली छात्राओं की सुरक्षा हेतु पिंक यूनिट स्क्वायड ने छात्राओं से मिलकर सुरक्षा के प्रति बढाया उनका आत्मविश्वास। महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही बालिका निकेतन की बेटियां : रेखा आर्य “जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं”

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बीच बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा) जैसा कि रक्षाबंधन का त्योहार हिन्दू श्रावण मास (जुलाई अगस्त) की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह त्योहार भाई बहनों के अटूट प्रेम का प्रतीक है।

                           

इस दिन बहन अपने भाइयों के कलाई में राखी बांधतीं हैं और उनकी दीर्घ आयु तथा प्रसन्नता के लिए प्रार्थना करतीं हैं। बदले में भाई अपनी बहनों को हर प्रकार की विपत्ति से रक्षा करने का वचन उपहार के रूप में देते हैं। इन रक्षा सूत्रों में पवित्रता तथा विश्वास की भावना होती है। बताया जाता है कि आज के दिन ब्राह्मण अपने जनेऊ भी बदलते हैं। हिंदू पुराण कथाओं के अनुसार- पांडवों की पत्नी द्रौपदी ने श्री कृष्ण के हाथ से बहते हुए खून को रोकने के लिए अपनी साड़ी का पल्लू फाड़ कर बांधा था इस प्रकार उन दोनों के बीच भाई और बहन का बंधन विकसित हुआ था और इसके बदले श्री कृष्ण ने द्रोपदी को सदैव रक्षा करने का वचन भी दिया था। यह त्यौहार जीवन की प्रगति और मैत्री की ओर ले जाने वाला भाई बहन की एकता का एक बड़ा पवित्र कवित्त है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!