उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुचेतना संस्था ने आयोजित किया कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें -

रामलीला मैदान में महिलाओं ने पेश किए विभिन्न कार्यक्रम

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) सुचेतना संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर के रामलीला मैदान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रुद्रपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अभय प्रताप सिंह और वशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने शिरकत की

 

वही कार्यक्रम का संचालन संस्था की सदस्य सपना ने किया। इस दौरान सीओ सिटी रूद्रपुर अभय प्रताप सिंह ने कहा कि आज के नये युग में भारतीय महिलाएं पुरुष प्रधान के साथ मिलकर हर क्षेत्र में काम रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इस दौरान महिलाओं से संबंधित कानूनों की भी जानकारी दी। वही पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की मुख्य धारा है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रोजेक्ट गौरव का चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन......

 

उन्होंने कहा कि इस युग में भारतीय महिलाएं पुरुष प्रधान समाज में हर क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति क्षेत्र में भी महिलाओं का रुझान बढा है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में महिलाएं हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही हैं। वही संस्था के सदस्यों ने इससे पूर्व अतिथो को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्द कहने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।इस दौरान फादर अरुण सलदाना,सैट मेरी की प्रबंधक सिस्टर एलिजाबेथ, प्रीति, सुमन, शीला चौधरी, नमित पार्षद शालीनी बोरा,परवीन खान, भारतीय एकता मंच के संस्थापक शादाब हुसैन, केंद्रीय प्रवक्ता एम सलीम खान, मोनिका ढाली, सरोज रानी,उमा सरकार, जस्सी, सिमरन कौर,फैसल खान, गुरमीत सिंह गोगी, रेनू बाला, उदित राज, भावना सिंह, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply