उत्तराखण्ड रुद्रपुर

जानिए आखिर क्यों खफा हैं भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल से सामाजिक संगठनों से जुडी महिलाएं

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा के साथ गाली-गलौज करने व अभद्र व्यवहार को महिलाओं ने जताई कड़ी नाराजगी (कहा महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते विधायक ठुकराल सत्ता का घमंड कुछ ही दिनों में होगा चूर) रुद्रपुर शहर में हुई एक घटना के दौरान रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल इस समय विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुडी महिलाओं के निशाने पर हैं। आपकों बता दें कि बीते दिनों रुद्रपुर की आवास विकास क्षेत्र में गौवंशीय पशुओं की हत्या कर उन्हें वहां स्थित एक खाली पड़ी जमीन पर फैक दिया गया था।

 

जिसके बाद वहां हिन्दू वादी संगठनों सहित भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल सहित कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के दर्जनों लोग पहुंचे थे। इसी दौरान भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल की इस मामले को कांग्रेस नेता अनिल शर्मा और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा से तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। स्थिति यहां तक जा पहुंची की विधायक राजकुमार ठुकराल खुलें आम कांग्रेस नेता अनिल शर्मा और मीना शर्मा को खुलेआम गाली गलौज करते हुए नजर आए। वहां मौजूद पत्रकार ने विधायक राजकुमार ठुकराल की इस कथनी को कैमरे में कैद कर लिया। जिसमें विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल खुले आम कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा के साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस मामले को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुडी दर्जनों महिलाओं ने विधायक राजकुमार ठुकराल की इस औछी हरकत की कड़े शब्दों में निन्दा की है। इसके साथ ही इन महिलाओं ने विधायक राजकुमार ठुकराल को अपनी मार्यदा में रहने की सलाह दी। इनका कहना है कि विधायक ठुकराल इससे पूर्व भी कई महिलाओं के साथ अभद् व्यवहार कर चुके हैं। भारतीय एकता मंच की केंद्रीय अध्यक्ष सुमन पंत का कहना है कि सत्ता के नशें में विधायक राजकुमार ठुकराल को अपनी मार्यदा को भुला बैठे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को अपमानित करने का काम कर रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण भाजपा के रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल खुद है। सुमन पंत ने कहा कि रामयाण में रावण भी अहंकारी था, लेकिन एक नारी ही उसके अंत का सबब बनी थी।इसी तरह चंद दिनों बाद विधायक ठुकराल का घमंड चकानाचूर हो जाएगा। उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और यूथ कांग्रेस की कुमाऊं मीडिया प्रभारी सोफिया नाज ने कहा कि जिस पार्टी के विधायक और मंत्री महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते हैं, उन्हें पुनः जनप्रतिनिधि चुनने की भूल न करें। सोफिया नाज ने कहा कि महिलाओं की देश में बराबर की भागीदारी है। उन्होंने कहा कि विधायक ठुकराल यह न भूलें कि महिलाओं ने देश की नींव को मजबूत करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में गरीबों के आशियाने के लिए शुरू करेगा सर्वे आवास विभाग......

उन्होंने विधायक राजकुमार ठुकराल के उन शब्दों की कड़ी निन्दा की जिसमें विधायक गाली गलौज कर रहे हैं। भारतीय एकता मंच की जिलाध्यक्ष शीला चौधरी ने भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल को अहंकारी क़रार देते हुए कहा कि जिस तरह रावण का अहंकार चकना चूर हो गया था ठीक उसी तरह भाजपा विधायक का घमंड भी चूर चूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक ठुकराल रुद्रपुर के एक जिम्मेदार नागरिक हैं। उन्हें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। लेकिन जिस तरह से उन्होंने पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है,वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है और महिलाओं के बिना कोई भी उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सकता है।अब विधायक बताएं कि उनके चुनाव में महिलाओं की क्या भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि जब विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं महिलाओं का सम्मान नहीं करेंगे तो उनके चुनावी प्रचार में कौन सी सम्मानित महिला हिस्सा लेंगी। फिलहाल भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल के इस व्यवहार की चौतरफा निंदा शुरू हो गई है।माना जा रहा है कि अगर इन चुनावों में भाजपा विधायक ठुकराल पर दाव लगती है तो उसे बड़ा नुकसान होगा। वही परिणाम भी चौंकने वाले होंगे। क्योंकि अधिकांश महिलाएं भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल के इस रवैए से खफा हैं।

Leave a Reply