उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष महरा का सीएम धामी पर ज़ुबानी हमला, सीएम खटीमा की तरह चंपावत से भी हारेंगे चुनाव…

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(एम् सलीम खान) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अग्नि परीक्षा की तैयारियों शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम की कुर्सी तो संभाल तो ली लेकिन उन्हें अभी एक कड़ी परीक्षा से गुजरना बाकी है।दर असल उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट खटीमा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी से चुनाव हार गए थे। जिसके बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पुष्कर सिंह धामी को फिर एक बार उत्तराखंड की मुख्यमंत्री की कुर्सी से नावजा दिया। सीएम को लेकर भाजपा की प्रचंड जीत के बाद कई दिग्गज मुख्यमंत्री की रेस में दिल्ली के चक्कर लगा रहे थे।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- दस हजार के लालच में गवां दिए साढ़े सोलह लाख रुपये, साइबर ठगों ने ऐसे की ठगी......

लेकिन केन्द्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री की कुर्सी फिर एक बार पुष्कर सिंह धामी को सौंपकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सीएम की कुर्सी पर बने रहने के लिए एक कड़ी परीक्षा देनी होगी। इसके लिए उन्हें चंपावत विधानसभा सीट से उप चुनाव लडने की तैयारियों शुरू कर दी गई है। वही इस सीट से भाजपा विधायक गहतोड़ी ने बीते रोज उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र भी सौंप दिया। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने बीते रोज देहरादून पहुंच कर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को अपना इस्तीफा दे दिया।इसे लेकर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर ज़ुबानी बाण छोड़े हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह पर हल्द्वानी में हमला बोला है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ब्याज माफिया एक्टिव, कमिश्नर ने लोगों से की अपील……

 

उन्होंने कहा कि चंपावत में होने वाले विधानसभा उप चुनाव में सरकारी अमला मुख्यमंत्री को चुनाव लड़ाने में जुटा हुआ है। लेकिन कांग्रेस को हल्के में नहीं लिया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे जोश और उत्साह से चंपावत से चुनाव लड़ेंगी।जिस तरह सीएम धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे वह चंपावत से भी यह उप चुनाव हारेंगे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के चयन पर कहा कि रमेश खर्कवाल संगठन और वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत कर कांग्रेस प्रत्याशी का चयन किया जाएगा।जो भी उम्मीदवार होगा कांग्रेस उसको पूरे मनोयोग से चुनाव लड़ाएगी। उन्होंने कहा कि सीएम धामी खटीमा से भी कांग्रेस के हाथों चुनाव हारे थे, चंपावत से भी कांग्रेस उन्हें चुनाव में करारी हार देगी। उन्होंने संदेह जताया कि सरकारी मशीनरी सीएम धामी को चुनाव लडने में जुटी है।

Leave a Reply