उत्तराखण्ड काशीपुर

भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने कहां उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से बनेगी  सरकार

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने भाजपा नगर इकाई के साथरूद्राक्ष गार्डन, गढ़वाल सभा, जसपुर खुर्द आदि मे व्यापक जनसम्पर्क अभियान चलाया। जनसम्पर्क अभियान के दौरान त्रिलोक को अपार जनसमर्थन व आर्शीवाद मिलता हुआ दिखायी दे रहा है। अपने जनसम्पर्क अभियान के दौरान उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि वह कमल के फूल पर बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनायें।

 

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने कोविड-काल जैसी विषम परिस्थितियों में धैर्य के साथ प्रदेश का विकास किया है। निश्चित रूप से जनता भाजपा की विकास नीतियों को महत्व देगी और विधानसभा में इस बार 60 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन सर्वसमाज से जुड़ा है, और जनता के दिलों में पार्टी के लिए अपार विश्वास है। इसी विश्वास और अपार जनसहयोग से भाजपा एक बार फिर कमल का फूल क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में खिलाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ध्वजपूजन के साथ विधिवत श्री रामलीला  की लालकुआं में रिहर्सल हुई शुरू……

 

प्रचार के दौरान वीरेन्द्र चैहान जी, महेश वर्मा, हरमन सिंह, दीपक चैरसिया, सुभाष चन्द्र त्यागी, मंगतराम शर्मा, अनिल कुमार पार्षद, नीरज काण्डपाल, हितेन्द्र भटनागर, सुभाष शर्मा, डॉ विवेक सारस्वत आदि मौजूद रहे। वहीं विधायक हरभजन सिंह चीमा ने ग्रामीण मण्डल इकाई कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र में जनता से भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि 20 वर्षों की राजनीति में उन्होंने क्षेत्र को भयमुक्त करने के लिए कार्य किया है और उनके कार्यकाल से पहले जो हालात कानून व्यवस्था को लेकर थे,

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा ने जिलाधिकारी नैनीताल को लिखा पत्र……

 

उससे सभी लोग परिचित है। चीमा ने कहा कि विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र जहां सड़क ही नहीं थी, वहां तक सड़क मार्ग और तमाम मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखण्ड में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उनके साथ भाजपा की ग्रामीण मण्डल इकाई ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी परिसर में मनाया गया शिक्षक दिवस……..

 

इस मौके पर ग्राम बसई के प्रधान नईम अहमद के साथ आये कई लोगों ने भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा जी केा अपना समर्थन दिया। समर्थन देने वालों में नाजिर हुसैन, पूर्व प्रधान मौसम चैधरी, जियाउल हसन, नदीम अहमद, याकूब चैधरी, हाजी जीमल, कलुआ अहमद, मौ. हनीफ इरफान, मकबूल प्रधान, हाफिज, हनीफ, मुस्तफा, फुरकान आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा द्वारा भी क्षेत्र में व्यापक जनसम्पर्क जारी है।

Leave a Reply