ऑपरेशन प्रहार के तहत किच्छा पुलिस की कार्रवाई, 60 पाउच कच्ची शराब बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

किच्छा – जनपद ऊधमसिंहनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली किच्छा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपदभर में नशे के खिलाफ विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. उत्तम सिंह नेगी, क्षेत्राधिकारी सितारगंज भूपेन्द्र सिंह धौनी, कोतवाली प्रभारी रवि कुमार एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुराग सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कलकत्ता फार्म क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान कोटखर्रा तिराहे के पास पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली, जिसके कब्जे से 60 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जाहिद हुसैन पुत्र हामिद हुसैन, निवासी वार्ड नंबर-3, नई बस्ती, गौटिया बड़ी नहर, थाना किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर (आयु 33 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय सिंह (प्रभारी चौकी कलकत्ता फार्म), मुख्य आरक्षी केसर सिंह तथा आरक्षी यशपाल आर्य शामिल रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!