Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हल्द्वानी-बदलते मौसम के बीच लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या, दो अस्पतालों में पहुंचे तीन हजार से अधिक रोगी…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- बदलते मौसम के बीच मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को बेस अस्पताल और सुशीला तिवारी अस्पताल की ओपीडी तीन हजार पार पहुंच गई। एसटीएच में सोमवार को 1796 और बेस अस्पताल में 1260 रोगी इलाज के लिए पहुंचे। सबसे ज्यादा 245 रोगी नाक, कान, गले के संक्रमण के रहे। रविवार को सार्वजनिक अवकाश के बाद सोमवार को अस्पतालों में मरीजों की कतार रही।

 

सुशीला तिवारी अस्पताल में पौने एक बजे तक मरीज ओपीडी की लाइन में लगे रहे। एमआरआई, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराने के लिए भी मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ा। सोमवार को 310 एक्सरे और 70 अल्ट्रासाउंड हुए। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. केके पांडे ने बताया कि मौसम बदलने से पेट संबंधी बीमारियों के साथ ही गले में संक्रमण के रोगी बढ़ रहे हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!