कोटद्वार का वीर सपूत शहीद: राइफलमैन सूरज नेगी को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई….

कोटद्वार – जम्मू-कश्मीर के बारामूला से दुखद समाचार ने कोटद्वार और उसके आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ा दी। भारतीय सेना में तैनात राइफलमैन सूरज सिंह नेगी ड्यूटी के दौरान क्रॉस फायरिंग में घायल होकर वीरगति को प्राप्त हो गए। सूरज सिंह नेगी का जन्म लालपुर, कोटद्वार में हुआ था। 25 वर्षीय सूरज … Read more

काशीरामपुर तल्ला भूमि विवाद गर्माया, विक्रेता की कार्यशैली पर उठे सवाल….

कोटद्वार – काशीरामपुर तल्ला में एक समुदाय के लोगों को भूमि बेचने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को उक्त भूमि पर पहुंचे आसपास के लोगों ने भूमि विक्रेता की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए। कहा कि लगातार शिकायत के बाद भी शासन-प्रशासन समस्या को लेकर लापरवाह बना हुआ है। मंगलवार … Read more

शहर में नंदी का आतंक, खेतों और सड़कों पर बढ़ी परेशानी….

कोटद्वार – भले ही नगर निगम शहर वासियों को आवारा गोवंश से निजात दिलवाने की बात कर रहा हो। लेकिन, हकीकत यह है कि नगर निगम का ध्यान केवल गाय को ही शिफ्ट करने पर है। जबकि, सड़क पर घूम रहे गोवंश (नंदी) की तादाद आमजन के लिए मुसीबत बनती जा रही है। गोवंश काश्तकारों … Read more

हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कोटद्वार में कार-बाइक रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर….

कोटद्वार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के आह्वान पर कोटद्वार विधायक एवं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा रैली में भाग लिया।कोटद्वार भाभर के मोटाढांग से मालवीय उद्यान तक आयोजित कार एवं बाइक रैली में खण्डूड़ी भूषण ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता … Read more

37वें दिन भी सड़कों पर एलयूसीसी निवेशक, अपनी पूंजी वापसी की जिद पर अड़े….

कोटद्वार – द लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) के सदस्यों ने शासन-प्रशासन से कंपनी में अपनी डूबी हुई रकम को दिलाने की मांग के लिए मंगलवार को लगातार 37 वें दिन भी  मंगलवार को तहसील परिसर में जारी रहा ।धरने के उपरांत अपनी डूबी हुई रकम वापस दिलवाने को लेकर … Read more

कोटद्वार में रक्षाबंधन की तैयारी, बाजारों में रौनक और सड़कों पर जाम….

कोटद्वार – रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व कोटद्वार बाजार में खूब चहल-पहल देखने को मिली। सुबह से ही बाजार में खरीददारों की भीड़ उमड़ी हुई थी। इस दौरान शहर में जगह-जगह जाम की स्थित देखने को मिली। स्टेशन में भी पहाड़ व मैदान को आवागमन करने वाले यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। वाहन की … Read more

रक्षाबंधन पर महेन्द्र पाल सिंह रावत ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं….

कोटद्वार – भाई बहिनों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों, तथा नगर निगम कोटद्वार की जनता, गरिमामयी भारतीय सेना के जवानों, उनके परिजनों को रक्षा बंधन के पावन पर्व पर शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए सभी के कुशल मंगल और समृद्धि की कामना … Read more

मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शुरू हुई संस्कृत भाषा कार्यशाला….

कोटद्वार – संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य में संस्कृत भारती, कोटद्वार के संयुक्त तत्वावधान में मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सात दिन की संस्कृत भाषा कार्यशाला का शुभारंभ बुधवार को हुआ। कार्यक्रम में संस्कृत भारती, कोटद्वार के नगर अध्यक्ष डॉ रमाकांत कुकरेती, शिक्षक डॉ कुलदीप मैनदोला, प्राचार्या डॉ संगीता नेगी, मनमोहन काला, सत्य नारायण नौटियाल, … Read more

सिद्धबली मंदिर के पास दर्दनाक हादसा: चट्टान गिरने से दो की मौत, पांच घायल….

कोटद्वार – हाईवे पर स्थित सिद्धबली मंदिर के पास सोमवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया, जब एक चलती हुई मैक्स वाहन पर अचानक पहाड़ी से भारी चट्टान और मलबा गिर गया। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। … Read more

दहेज के कारण अभियुक्त ने पत्नी की गला घोंटकर की थी हत्या….

कोटद्वार – थाना कालागढ़ पर मन्सूर खान निवासी- अफजलगढ़ उ0प्र0 द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि मेरी पुत्री तेहजीबा उर्फ जारा का विवाह दिनांक 29.01.2025 को आमान खान, निवासी- नई कॉलोनी, कालागढ़ के साथ हुआ था। ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिये लगातार मेरी पुत्री को प्रताड़ित किया … Read more