Uncategorized

मुंबई – ब्रेकिंग न्यूज़ : नही रहे बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला, 40 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सिद्धार्थ महज 40 साल के ही थे सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में हुआ था। उनकी रुचि कभी भी मॉडलिंग और एक्टिंग में नहीं थी। सिद्धार्थ हमेशा से ही बिजनेस करना चाहते थे।

                         

अपने लुक्स की वजह से वो लोगों को आकर्षित करते थे। साल 2004 में एक बार मां के कहने पर सिद्धार्थ ने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सिद्धार्थ यहां बिना पोर्टफोलियो लिए पहुंच गए। जूरी द्वारा सिद्धार्थ के लुक्स को देखकर ही उन्हें चुन लिया गया ।। सिद्धार्थ शुक्ला टीवी का जाना माना नाम थे और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे।  मुंबई के जूहु स्थित आरएन कूपर अस्पताल के फॉरेंसिंक डिपार्टमेंट में सीनियर डॉक्टर ने बताया कि ‘सिद्धार्थ शुक्ला को करीब 11 बजे इलाज के लिएअस्पताल लाया गया था। जहां पर 40 साल के एक्टर को पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया गया था। प्रारंभिक रिपोर्ट की मानें तो उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। लेकिन हम पोर्स्ट मार्टम से पहले मौत का कारण कंफर्म नहीं कर सकेंगे।

                                 

छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर और रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर दिल तोड़ने वाली खबर आई है। महज 40 साल की उम्र में आज सुबह उनका निधन हो गया। सिद्धार्थ शुक्ला को मैसिव हार्ट अटैक आने की बात कही जा रही है, हालांकि डॉक्टर का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण के बारे में आधिकारिक रूप से कहा जा सकता है। एक्टर को 11 बजे के करीब कूपर अस्पताल में लाया गया था, जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिद्धार्थ के निधन की खबर फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए बड़ा सदमा लेकर आई है।बीती रात ली थी दवाइयां

कूपर अस्पताल के सीनियर डॉक्टर ने बताया, ‘शुरुआती रिपोर्ट से पता चल रहा है कि सिद्धार्थ को हार्ट अटैक हुआ था। हालांकि पोस्टमॉर्टम होने तक हम उनकी मौत की कन्फर्म वजह नहीं बता सकते।’ सिद्धार्थ टीवी शो ‘बालिका वधू’ में अहम किरदार में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस 13 भी जीता था।

 परिवार में मां और बहनें

                     

बता दें कि सिद्धार्थ के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं। सिद्धार्थ ने 2008 में शो ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ से एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसके बाद 2014 में उन्होंने बॉलीवुड में ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में सपोर्टिंग रोल भी किया था। वो बिग बॉस के अलावा रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आए थे।

         

Leave a Reply