लालकुआं

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं– (नंदन राम आर्य)  देश में बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केन्द्र कि भाजपा सरकार का पुतला फूंका इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनमानस की कमर तोड़ दी है इससे आमजन परेशान है। यहां महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्दूचौड स्थित पंचायत घर में एकत्रित हुए जिसमें कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुऐ जुलूस निकाला इस दौरान आशा बिष्ट ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई अपने चरम होने से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम शतक पार कर चुके है जबकि बिजली, पानी और खाद्य सामग्री के दामों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। 100 दिन के भीतर महंगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी सरकार ने देश की जनता का बुरा हाल कर दिया ।इधर बरिष्ठ महिला नेत्री संध्या डालाकोटी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लोगों के रोजगार ठप हो गए है उन्होंने जनविरोधी नीतियों की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नकली नोटों के मामले में पुलिस का खुलासा' अब तक 48 से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार......

Leave a Reply