उत्तराखण्ड गोपेश्वर

पूर्व सैनिकों और शहीदों को सलाम, सम्मानित कर मान बढ़ाया

ख़बर शेयर करें -

गोपेश्वर। (भरत सिंह गड़िया) भारतीय जनता युवा मोर्चा चमोली के जिलाध्यक्ष देवा नेगी के नेतृत्व में कर्णप्रयाग में सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया वहीं सैनिकों के योगदान को सराहा गया। समारोह को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक मुन्नी देवी शाह, जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक डा. सुधीर जोशी व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर एचएस रावत ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-बनभूलपुरा में 100 से ज्यादा घरों पर लगे लाल निशान, सर्वे के बाद अब चलेगा बुलडोजर......

Leave a Reply