लालकुआँ में हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न का माहौल…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ- लालकुआँ में हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न का माहौल है। लालकुआँ मुख्य चोराहे पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई देते हुए इस सफलता का जश्न मनाया। यहाँ हरियाणा में मिली भाजपा को एतिहासिक जीत पर लालकुआँ विधायक डाक्टर मोहन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

 

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक डाक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि यह जीत हरियाणा के हर व्यक्ति की जीत है उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने अनुमान लगाया था कि भाजपा का “सुपड़ा साफ” हो जाएगा। लेकिन जनता ने अपने वोट से उन्हें एक जोरदार जवाब दिया है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल शासन करने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने के लिए सत्ता में आती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने सेवा के इस दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए भाजपा को तीसरी बार चुनकर अपनी आशाओं को एक बार फिर से व्यक्त किया है।इस जश्न में नगर भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने मिलकर इस जीत को एक नया कदम और हरियाणा की तरक्की की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!