
कोटद्वार – कोटद्वार के कलालघाटी क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड में गजेंद्र सिंह जी की परचून की दुकान जलकर राख हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। इस दर्दनाक घटना में गजेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि उनकी बेटी नेहा को भी चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवार का हालचाल जाना। उन्होंने मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर त्वरित राहत की मांग की। नेगी जी के प्रयासों से प्रशासन सक्रिय हुआ और पटवारी विनोद जोशी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की।

नेगी जी ने मौके पर ही उपजिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी पौड़ी के नाम पत्र भेजकर पीड़ित परिवार को अविलंब आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। नेगी जी की प्रेरणा से आज महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार ने श्री गजेंद्र सिंह जी की दुकान में पहुंचकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता पहुंचाई। इसके साथ ही महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के कार्यकर्ताओं ने और धन जुटाकर आगे भी सहायता देने का संकल्प लिया।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल जी और कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत जी ने कहा, सुरेंद्र सिंह नेगी जी हमेशा जनता के सुख-दुख में खड़े रहते हैं। उनकी संवेदनशीलता और त्वरित प्रयासों के कारण ही आज पीड़ित परिवार को प्रशासनिक मदद के साथ-साथ महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार की ओर से भी आर्थिक सहयोग मिल पाया है। हम कांग्रेस परिवार की ओर से उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार ने उत्तराखंड सरकार से मांग की है कि पीड़ित गजेंद्र सिंह जी को कम से कम 25 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाए, जिससे वे अपने परिवार का जीवन दोबारा शुरू कर सकें।
महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार द्वारा आर्थिक सहायता एवं आभार व्यक्त करने वाले प्रमुख कांग्रेसजन:संजय मित्तल, प्रवीन रावत, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, विजय रावत, गणेश नेगी, बृजपाल सिंह नेगी, महावीर सिंह रावत, सुदर्शन रावत, साबर सिंह नेगी, नीरज बहुगुणा, कीरत सिंह नेगी, मनोज रावत, शुभम रावत,नीरज रावत,विजय नारायण सिंह, चंद्रमोहन खर्कवाल, देवेंद्र सिंह नेगी, सुनील सेमवाल, शूरवीर सिंह खेतवाल, राजीव कपूर, दान सिंह रावत, भूपाल सिंह अधिकारी, सतेंद्र सिंह नेगी, सूरज प्रकाश, विजय माहेश्वरी, मानशेर सिंह सैनी, अनिल चौधरी, चंद्रमोहन सिंह रावत, नंदन सिंह रावत, सुरेंद्र नेगी, विवेक शाह, भीम सिंह नेगी, मनोज रावत, कीरत सिंह नेगी, महेंद्र, हरी सिंह नेगी, मनोज नेगी, अनिल नेगी, गौरव रावत, पूरण चंद्र शर्मा, कृष्ण चंद खंतवाल, गीता सिंह, हिम्मत सिंह नेगी, सूरमान सिंह नेगी, सुदर्शन भंडारी, रूपेंद्र सिंह नेगी, शुभम रावत, विनोद नेगी, राकेश शर्मा, सरदार महेंद्र सिंह, रजनीश उप्पल, राजेंद्र असवाल, राम सिंह, कुलवंत पुंडीर, अनिल नेगी, दामोदर सिंह रावत, आशुतोष वर्मा, मोहन सिंह रावत, मनोज रावत एवं समस्त महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार जन।
