Breaking News

दिल्ली में शराब की लत ने ली युवक की जान, आत्महत्या मामले की जांच में जुटी पुलिस…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली- राजधानी दिल्ली में आत्महत्या की एक वारदात सामने आई है। पहाड़गंज इलाके में एक 23 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती 23 फरवरी को रात करीब 11 बजे थाना पहाड़गंज में आत्महत्या की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताय कि मृतक की पहचान जसमीत पुत्र परमजीत, निवासी पहाड़गंज के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 23 वर्षीय थी। मृतक शराब पीने का आदी था। अक्सर माता-पिता से झगड़ा करता था। वारदात से एक दिन पहले 22 फरवरी को शाम करीब 7 बजे शराब के नशे में उसने मां से झगड़ा किया था। इतना ही नहीं मारने की कोशिश भी की थी।  इसके बाद वह घर से निकल गया।

 

उसके वापस आने और आगे के झगड़े के डर से माता-पिता घर को ताला लगाकर गाजियाबाद में अपनी बेटी के घर चले गए थे। पड़ोसी ने उन्हें बताया कि किसी ने उनके घर का ताला तोड़ने की कोशिश की है। इसके बाद माता-पिता ने तेजिंदर को घर की चाबी लेकर मामले की जांच करने के लिए भेजा था। घटना वाली रात तेजिंदर घर आया और ताला बरकरार पाया। उसने ताला खोला तो उसके होश उड़ गए। तेजिंदर ने देखा कि मृतक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक स्पष्ट रूप से बालकनी के रास्ते घर में घुसा था।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!