Breaking News

पति पर उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर- नगर के मोहल्ला भौनाइस्लामनगर निवासी बैष्णवी गुप्ता ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 10 नवंबर 2019 को शिव ग्राउंड फ्लोर मंदिर सिरसपुर बादली दिल्ली निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति ने दहेज की डिमांड की। शिकायत करने महिला हेल्पलाइन में काउंसलिंग हुई। उसके बाद उसका पति और वह बाजपुर में किराए के मकान में रहने लगे।

 

इस दौरान उसका पति बिना बताए घर छोड़कर चला। खोजबीन करने पर उसके पति के झारखंड में होने का पता चला। उसका पति उससे और बच्चों से मिलने तक नहीं आया। उसकी आजीविका उसके माता पिता के सहयोग चल रही है। पीड़िता के दो बच्चे है। वह मजदूरी करके अपना और बच्चों का पालन पोषण कर रही है।

 

सीओ वैभव सैनी ने बताया कि महिला हेल्पलाइन में काउंसिलिंग के बाद पीड़िता की तहरीर पर आरोपी संतोष गुप्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच महिला एसआई कुसुम रावत को सौंपी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!