हल्द्वानी – भारी वर्षा के चलते देवखड़ी हाइडिल, कलसिया गोला बैराज, रकसिया नाला और दमुआडूंगा क्षेत्र में पानी का बहाव तेज हो गया है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
क्षेत्राधिकारी सिटी नितिन लोहनी स्वयं क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर रहे हैं और पुलिस कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। आसपास के लोगों से पुलिस ने लगातार अनाउंसमेंट के माध्यम से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।


नाले-खाल के उफान पर आने की आशंका को देखते हुए जनता को पहले से ही जागरूक किया जा रहा है। पुलिस कर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाने व निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
👉 जिला पुलिस लगातार निगरानी व भ्रमण कर रही है।
👉 आमजन से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा हेतु पुलिस की सलाह का पालन करें।
📞 सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर: 112 / 9411112979

Skip to content











