राज्य सरकार ने बिन्दुखत्ता क्षेत्र के 10 स्कूलों को दी इंटर की मान्यता……..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ- लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बिन्दुखत्ता में पिछले लंबे समय से मान्यता की रहा देख रहे अस्थाई स्कूलों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने बिन्दुखत्ता क्षेत्र के 10 स्कूलों को इंटर की मान्यता दी है जिसपर बिन्दुखत्ता में लोगों में भारी खुशी है। यहाँ प्रातः सेचुरी पेपर मिल गेस्टहाउस पहुंचे सूबे के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का बिन्दुखत्ता भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने फुल मालाओं पहनकर जोरदार स्वागत किया साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिन्दुखत्ता के 10 स्कूलों को इंटर की मान्यता दिए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्पर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व शिक्षा अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया है।

 

बताते चले कि पिछले लंबे समय से मान्यता की रहा देख रहे बिन्दुखत्ता के अस्थाई स्कूलों के बड़ी खबर समाने आई है यहाँ क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट प्रयासों से बिन्दुखत्ता वासियों के बड़ी सौगात मिली है। राज्य सरकार ने बिन्दुखत्ता के 10 स्कूलों को इंटर की मान्यता देने की संस्तुति प्रदान की है जिसको लेकर बिन्दुखत्ता वासियों में भारी खुशी देखने को मिल रही है। आज प्रातः सेंचुरी गेस्ट हाऊस में बिन्दुखत्ता पहुंचे सूबे के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का बिन्दुखत्ता भाजपा मंडल जगदीश पंत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुल मालाओं पहनकर जोरदार स्वागत किया।

 

साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिन्दुखत्ता के 10 स्कूलों को इंटर की मान्यता दिए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्पर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व शिक्षा अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर शिक्षामंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि इसी के चलते राज्य सरकार ने प्रदेश के 20 स्कूलों को मान्यता की संस्तुति प्रदान की उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यहाँ कि इन सब स्कूलों में सबसे ज्यादा 10 विद्यालय बिन्दुखत्ता के है जो बिन्दुखत्ता वासियों के बड़ी बात है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव का दर्जा भी देने का जा रही है जिसके लिए तेजी से काम चल रहा है। इधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर बिन्दुखत्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, महामंत्री रमेश कुनियाल,मनीष बोरा, लालकुआँ मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!