Breaking News

काशीपुर में भी बढ़ती महंगाई व बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में कांग्रेस का उपवास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- (सुनील शर्मा) महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय प्रीतम सिंह के आवाहन पर आज द्रोणा सागर रोड स्थित कांग्रेस नव चेतना भवन में देश में बढ़ती महंगाई किसान विरोधी तीनों काले बिलो के विरोध एवं  कोरोना संकट की घड़ी में केंद्र एवं प्रदेश सरकारों की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध स्वरूप आज समस्त कांग्रेस जनों द्वारा सांकेतिक उपवास समस्त कांग्रेस जनों द्वारा रखा गया। सांकेतिक उपवास में कोविड-19 अनुपालन करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकारों को जगाने के लिए सांकेतिक उपवास रखा गया। महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवाहन पर आज समस्त ब्लॉक नगर क्षेत्र में भाजपा सरकार को जगाने के लिए शांकेतिक उपवास रखा गया कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री दीपिका ने कहा कि कोरोना संकट की घड़ी में देश की जनता कोरोना से कम महंगाई भ्रष्टाचार से ज्यादा टूट चुकी है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए  कहा की  केंद्र सरकार अपनी नाकामियों व अपनी विफलताओं को  छुपाने का प्रयास  कर रही है। उन्होंने कहा कि  भाजपा लोकतंत्र  में विश्वास नहीं रखती और अपनी विफलताओं को  छुपा कर  देश की जनता के साथ छल करना चाहती है।  भाजपा सरकार देश के मुद्दों पर  एवं  किसानों के हक की बात पर संवाद नहीं करना चाहती, बल्कि  तानाशाही  के माध्यम से हक की आवाज उठाने वालों को रोकना चाहती है। उधर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह ने कहा कि  आज देश का प्रत्येक नागरिक भाजपा की केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकारों से टूट चुका है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में आज देश में बढ़ती मंहगाई के दंश से जनता त्राहि-त्राहि कर रही हैं । लेकिन केन्द्र सरकार को जनता कि परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस जनता कि आवाज के साथ  लोकतंत्र  में विश्वास रखते हुए अपनी बात रखने का प्रयास कर रही हैं लेकिन केन्द्र सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था में हस्तक्षेप करते हुए मजबूत लोकतंत्र की हत्या करने का कार्य कर  रही हैं सांकेतिक उपवास में मोजूद लोगों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जोशी एडवोकेट , मुक्ता सिंह , दीपिका गुड़िया आत्रे, रोशनी  बेगम, इंदुमान ,डॉ रमेश कश्यप, आशीष अरोड़ा बॉर्बी, संजय चतुर्वेदी, विमल गुड़िया, महेंद्र बेदी, मंसूर अली ,सुभाष पाल ,इकबाल अदीव, महेंद्र लोहिया,  संजय सेठी, मंसूर अली मंसूरी, इल्यास माहिगीर उमा वात्सलय, पूजा लोहिया, मतलूब हुसैन, तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!